फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FlashBack : नई हीरोइन के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

Sun, 07 May 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : self
80 के दशक में एक स्टार किड की एंट्री फिल्मों में हुई जिसकी मासूम अदायगी ने सभी का मन मोह लिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पहली ही फिल्म से ये मासूम सा दिखने वाला चेहरा रातोंरात स्टार बन जाएगा और बाकी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर साबित होगा।
विज्ञापन

FlashBack : नई हीरोइनो के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

2 of 6
- फोटो : self
ये हीरो थे कुमार गौरव जो स्वर्गीय एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव का डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। उनकी पहली फिल्म थी 'लव स्टोरी' जो जबरदस्त हिट रही और गौरव को उस दौर के एक्टरों की लीग में ला खड़ा किया। पहली ही फिल्म से कुमार गौरव को ऐसी सफलता मिली कि यंगस्टर्स भी बाकी स्टार्स को छोड़ उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करने लगे। इसके बाद उन्होंने 'तीसरी कसम' और 'जनम' जैसी फिल्में कीं जो जबरदस्त हिट रहीं। 
विज्ञापन

FlashBack : नई हीरोइनो के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

3 of 6
कुमार गौरव दिनोंदिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे थे और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस उगते सूरज को सलाम कर रहे थे। हर निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म लेकर कुमार गौरव के पास पहुंच जाता। लेकिन शायद कुमार गौरव कम समय में मिली इतनी सफलता को पचा नहीं पा रहे थे। वो उस सफलता के नशे में इतना चूर हो चुके थे कि फैसला कर बैठे कि अब वो किसी भी नई हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे और बस बड़ी हीरोइनों के साथ ही फिल्म करेंगे।

FlashBack : नई हीरोइनो के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

4 of 6
- फोटो : self
नतीजा ये हुआ कि जो भी फिल्म कुमार गौरव को मिली उन्होंने उसे नई हीरोइन के चलते रिजेक्ट कर दिया। एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर भी अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए पहले कुमार गौरव के ही पास गए, लेकिन जब गौरव को पता चला कि फिल्म की हीरोइन कोई नई लड़की है तो उन्होंने झट से मना कर दिया। राज कपूर वापस लौट आए और फिर उन्होंने वो फिल्म अपने बेटे राजीव कपूर को लेकर बनाई। इस फिल्म ने यास्मीन यानि मंदाकिनी को बड़ी स्टार बना दिया लेकिन वहीं कुमार गौरव का करियर डगमगाने लगा।
विज्ञापन

FlashBack : नई हीरोइनो के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

5 of 6
नई हीरोइनों के चक्कर में कुमार गौरव फिल्मों को रिजेक्ट कर रहे थे जिसकी वजह से उनका करियर ढलान की तरफ आने लगा, कोई भी निर्माता-निर्देशक उनके पास फिल्म लेकर जाने से कतराने लगा, जबकि उनके द्वारा रिजेक्ट की गई एक नई हीरोइन बड़ी स्टार बन गई थी। विडंबना देखिए कि पहले कुमार गौरव नामी हीरोइनों के साथ काम करने के चक्कर में नई हीरोइनों को रिजेक्ट करते रहे और बाद में नामी हीरोइनों ने कुमार गौरव के धुंधलाते करियर को देखकर उन्हें ही रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

FlashBack : नई हीरोइनो के साथ काम ना करना पड़ा इस सुपरस्टार को भारी, आज है गुमनाम

6 of 6
और फिर धीरे-धीरे कुमार गौरव फिल्मों से गुमनाम हो गए। हालांकि बाद में कुमार गौरव ने महेश भट्ट की फिल्म 'नाम' से दोबारा दमदार शुरुआत करने की कोशिश की। फिल्म जबरदस्त हिट रही लेकिन इससे कुमार गौरव के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। इस फिल्म के बाद उनकी जितनी भी फिल्में आईं बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं और उसी तरह कुमार गौरव का करियर भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें