बॉलीवुड में अपनी
एक्टिंग से अलग पहचान बाने वाली एक्ट्रेस
श्रीदेवी का बीते शनिवार को निधन हो गया। उनका निधन दुबई में हुआ। वह उस समय अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी के साथ एक शादी समारोह में गई हुई थीं। जहां कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। श्रीदेवी ने फिल्म 'नगीना' से लेकर बीते साल आई फिल्म 'मॉम' तक उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ उनकी फिल्मों के गानों के आज कर मुरीद हैं।
श्रीदेवी की फिल्मों से जुड़े वह पांच गाने जो कभी भी लोगों की जुबान से गायब नहीं हुए