बॉलीवुड की 'चांदनी' अब हमारे बीच नहीं रहीं। इस सच्चाई को बीते 36 घंटे हो चुके हैं। श्रीदेवी सिनेमाजगत की एक मात्र एक्ट्रेस थीं जिनका नाम फीमेल सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार है। एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में कुछ ऐसी गलतियां कर दी जिसका पछतावा उन्हें हमेशा रहेगा। तो चलिए आपको श्रीदेवी की जिंदगी की ऐसी 6 गलतियां बताते हैं जो उन्हें किसी और मुकाम पर पहुंचा सकती थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Sridevi
इस हीरोइन के साथ काम करने के लिए हर कोई तैयार रहता था। कहा जाता है हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करने से श्रीदेवी ने इंकार कर दिया था। स्पीलबर्ग ने उन्हें 'जुरासिक पार्क' में एक खास किरदार ऑफर किया था। श्रीदेवी ने इस रोल को मना करते हुए कहा था कि वह इस समय करियर के शिखर पर है और ऐसे में हॉलीवुड में एंट्री नहीं करना चाहती। बॉलीवुड की इस मशहूर अदाकारा ने अगर उस समय फिल्म के लिए हामी भर दी होती तो शायद आज उनका नाम हॉलीवुड में दर्ज हो जाता।
विज्ञापन
3 of 7
Sridevi
श्रीदेवी की जिंदगी की दूसरी बड़ी गलती 'बाजीगर' फिल्म में काम करने से इंकार करना था। कहा जाता है कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म में डबल रोल ऑफर किया गया था लेकिन श्रीदेवी ने मना कर दिया था। इसके बाद यह किरदार शिल्पा शेट्टी और काजोल को ऑफर किया गया। इस फिल्म ने न केवल शाहरुख खान के फिल्मी करियर को आगे बढ़ाया बल्कि शिल्पा शेट्टी के करियर में भी चार चांद लगा दिए थे।
4 of 7
sridevi
खबरों की मानें तो श्रीदेवी को शाहरुख खान की एक और फिल्म 'डर' के लिए भी ऑफर किया गया था। उस वक्त श्रीदेवी ने यह कहकर इंकार कर दिया था कि उसमें उनके करने लायक कुछ है नहीं। इसके बाद यह रोल जूही चावला ने निभाया। यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 7
Sridevi
'बागबान' फिल्म में हेमा मालिनी के रोल को लोग आज भी याद करते हैं। कहा जाता है कि यह किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। उस समय उन्होंने इस ऑफर को मना करते हुए कहा था कि वह अभी फिल्मों में दोबारा वापसी नहीं करना चाहतीं। इस फिल्म में अमिताभ और हेमा की जोड़ी को खूब सराहा गया और कई अवॉर्ड भी जीते।
विज्ञापन
6 of 7
Sridevi
इसके अलावा इस मशहूर अदाकारा को 'मोहब्बतें' में भी अहम रोल ऑफर किया गया था। कहा जाता है कि उन्होंने इसे भी करने से मना कर दिया था। अगर वह इस रोल को स्वीकार कर लेती तो अमिताभ के अपोजिट नजर आतीं।
'मिस्टर इंडिया' फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहा जाता है कि श्रीदेवी को 'बेटा' फिल्म भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वह अनिल के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। इसके बाद यह रोल माधुरी दीक्षित ने निभाया।