सत्तर के दशक में अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी का आज 69वां जन्मदिन है। बॉलीवुड फिल्मों में बॉबी की एक्टिंग की अलग पहचान थीं। 1976 से 80 के बीच वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में एक थीं। उन्होंने 'कालिया', 'खुद्दार' और 'दीवार' सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
परवीन की केवल फिल्में ही सुपरहिट नहीं रही हैं। उनकी फिल्मों के गाने भी सुपरहिट रहे हैं। परवीन भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके खूबसूरत गाने अभी भी कई जवां दिलों की धड़कन हैं। आइए जानते हैं परवीन बॉबी की फिल्मों के वह गाने जो हमेशा हिट रहे।
विज्ञापन
गाना- 'हमको तुमसे हो गया है प्यार'
परवीन बॉबी की यह गाना फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' का है। फिल्म में यह गाना अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
गाना- 'जानू मेरी जान'
यह गाना फिल्म 'शान' का है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, बिंदीय गोस्वामी और परवीन बॉबी बेहतरीन कैमेस्ट्री दिखाई गई है।
गाना- 'रात बाकी'
परवीन बॉबी का यह गाना आज भी कई दिलों की धड़कन है। यह गाना फिल्म 'नमक हलाल' का है।
विज्ञापन
गाना- 'मैं तो बेघर हूं'
परवीन बॉबी और शशि कपूर पर फिल्माया गया यह गाना उनकी सुपरहिट गानों में से एक है। यह फिल्म 'सुहाग' का गाना है।