फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर का डांस देखकर 'बागी' हुआ शिल्पा शेट्टी का बेटा, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Wed, 04 Apr 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty son
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' ने 5 दिन में ही 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। टाइगर के एक्शन और डांस से भरपूर इस फिल्म की धमक से बॉक्स ऑफिस हिल गया है। टाइगर के फैंस सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी है। हाल ही में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखने बाद आप यह जरूर कह सकते हैं कि कही यह दूसरा टाइगर तो नहीं है?
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty son
यह फेमस एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी है। शिल्पा खुद भी अच्छी डांसर हैं। शिल्पा ने अपने बेटे वियान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वियान 'बागी2' के फेमस गाने 'मुंडया' पर टाइगर के डांस को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Shilpa Shetty son
वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा - 'मेरा सुपरस्टार वियान कुंद्रा टाइगर श्रॉफ यानी कि अपने सुपरहीरो को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है। अहमद खान पहले आपने मुझे अपनी धुन पर नचाया और अब मेरे बेटे को नचा रहे हैं।' 
 

4 of 5
Shilpa Shetty son
वीडियो में वियान टीवी पर टाइगर के गाने को देखकर कभी बेड पर चढ़कर तो कभी नीचे उतरकर ठीक वैसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। वियान को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि वह डांस को लेकर काफी क्रेजी हैं। साथ ही टाइगर के सबसे बड़े फैन भी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shetty son
यह पहला मौका नहीं है जब वियान को टाइगर के गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इससे पहले राजकुंद्रा वियान का डांसिंग वीडियो शेयर कर चुके हैं जिसमें वह टाइगर के 'मुन्ना माइकल' गाने 'डिंग डांग' पर थिरकते हुए नजर आए थे।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें