फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को क्यों है क्रिकेट में इतनी दिलचस्पी, जानिए IPL कनेक्शन की 5 बड़ी वजह

Tue, 10 Apr 2018 06:22 AM IST
हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
IPL 2018 - फोटो : BCCI
आम भारतीय नागरिक तीन चीजों को सबसे ज्यादा फॉलो करता है- राजनीति, क्रिकेट और फिल्में। हर साल इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में बॉलीवुड सितारे पहुंचते हैं और अपनी क्रिकेटर्स को चियर-अप करते हैं। इनमें से कई तो खुद आईपीएल टीम के सह-मालिक भी हैं।

आखिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को क्यों है क्रिकेट में इतनी दिलचस्पी?
विज्ञापन

2 of 6
Varun Dhawan - फोटो : BCCI
फिल्म प्रमोशन
दरअसल, देश में क्रिकेट को धर्म की तरह फॉलो किया जाता है। चाहे फॉर्मैट जो भी हो, टीवी पर क्रिकेट मैच की व्यूअरशिप बहुत ज्यादा होती है। यही वजह है कि आईपीएल के दौरान कई बॉलीवुड सितारे स्टेडियम जाकर अपनी फिल्मों का प्रचार करते हैं। इस बार एक्टर वरुण धवन ने यह काम किया। वह अपनी फिल्म 'अक्टूबर' को प्रमोट करने टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पहुंचे। यहां सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन

3 of 6
Hazel Keech - फोटो : BCCI
रोमांस
आईपीएल प्यार जाहिर करने का जरिया भी है। जिस तरह बड़े परदे पर ये बॉलीवुड स्टार्स तीन घंटे का फिल्मी रोमांस दिखाते हैं, उसी तरह तीन घंटे के आईपीएल मैच मेें वह अपनी निजी जिंदगी में झांकने का मौका भी देते हैं। दीपिका, अनुष्का समेत कई हीरोइनों ने इन मैचों में आकर अपने अफेयर की खबरों को हवा दी। 

इस बार हेजल कीच अपने पति युवराज सिंह को चियर अप करने पहुंचीं। शादीशुदा जिंदगी में खटास की खबरों के बीच उनकी मौजूदगी काफी मायने रखती है। वहीं, एली एवराम भी हार्दिक पांड्या का मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं और बिना कुछ कहे अपने और हार्दिक के रिश्ते को सार्वजनिक भी कर दिया। 

4 of 6
Shah Rukh Khan - फोटो : BCCI
बिजनेस
फिल्मी सितारों का करियर गैंबलिंग जैसा होता है। कब करियर डूब जाए और कब नइया पार लग जाए, कोई नहीं बता सकता। इसलिए ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी लगभग हर हस्ती फिल्मों और टीवी शोज के अलावा साइड बिजनेस करती है। प्रॉफिट के लिहाज से आईपीएल भी बढ़िया बिजनेस है। लिहाजा शाहरुख खान, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा ने इसमें निवेश किया।
विज्ञापन

5 of 6
Amitabh Bachchan - फोटो : BCCI
खेल प्रेम
मुंबई में आईपीएल 11 के ओपनिंग मैच के दौरान अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई इंडियन्स का मनोबल बढ़ाने पहुंचे। वे दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया वॉल पर क्रिकेट के साथ साथ अन्य स्पोर्ट्स के बारे में भी लिखते हैं। अभिषेक बच्चन तो कबड्डी और फुटबॉल टीमों के मालिक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
IPL 2018 - फोटो : BCCI
ग्लैमर
आईपीएल में ग्लैमर जोड़ने के लिए खुद इसके आयोजक बॉलीवुड एक्टर्स को अप्रोच करते हैं। हर साल टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी के लिए बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करते हैं और उनकी पेमेंट करोड़ों में की जाती है। इस साल ऋतिक रौशन, वरुण धवन, प्रभुदेवा, जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया और मीका सिंह ने अपने ठुमकों, जलवों और गानों से इवेंट में चार चांद लगाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें