Ajay Devgn
- फोटो : amar ujala mumbai
नागरिकता संशोधन कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून को लेकर बीते कुछ दिनों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन रविवार को छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि मैं इस मामले में सहमत या असहमत होने वाली कोई बात नहीं कहूंगा। मेरा बस ये कहना है कि ये लोकतंत्र है। जो लोग मानते हैं उनकी अपनी राय है और जो नहीं मानते ये उनका भी अपना विचार है। मेरा बस यही कहना है कि विचार रखना चाहिए, इस पर बहस भी होनी चाहिए, लेकिन हिंसा नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे को बातचीत कर के सुलझा लेना चाहिए। ''