फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला राजकुमार- जान्हवी की फिल्म का नाम, भीड़ से रणबीर ने आलिया को ऐसे बचाया, पांच खबरें

Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ruhi Afzana,alia bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala
'रूही अफजा' का नाम बदलकर हुआ 'रूही अफजाना' 
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी जल्द हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'रूही अफजा' था जिसका अब नाम बदल दिया गया। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर इस फिल्म नाम बदलकर अब 'रूही अफजाना' कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म की प्रोड्सक्शन कपंनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके दी है।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
मां से साथ वॉटर स्कूटर की सवारी करती नजर आईं सारा अली खान 
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान इन दिनों मालदीव में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इस दौरान सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां अमृता के साथ वाटर स्कूटर पर सवारी करती हुई दिखाई दे रही हैं। मां बेटी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi - फोटो : brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
आलिया भट्ट की सुरक्षा करते दिखे रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड की खूबसूरत कपल माना जाता है। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। बुधवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ये दोनों अपने फैंस के घिरे नजर आए। फैंस की भीड़ में आलिया भट्ट बुरी तरह से फंस गईं, इस दौरान रणबीर उनको संभालते और सुरक्षा करते नजर आए। 
 

4 of 5
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय की फिल्म के पोस्टर पर अभिनेष बच्चन ने दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय जल्द फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। ऐश्वर्या राय की फिल्म के पोस्टर को Madras Talkies ने ट्विटर पर साझा किया है। 'पोन्नियिन सेल्वन' के पोस्टर पर ऐश्नर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल की एक फिल्म पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दबंग 3, गुड न्यूज - फोटो : Social Media
दबंग 3 और गुड न्यूज का कलेक्शन
इन दिनों बॉक्स ऑफिस अभिनेता सलमान खान की दबंग 3 और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज रिलीज है। दोनों फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन 20 दिसंबर को रिलीज हुई दबंग 3 की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। दबंग 3 ने अब तक 131.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 27 दिसंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज हर दिन शानदार कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने 127.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें