Ghost Stories
- फोटो : Social Media
स्ट्रीमींग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बहुचर्चिक हॉरर वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। घोस्ट स्टोरीज चार डरावनी कहानियों का संकलन है जिन्हें हिंदी सिनेमा के चार दिग्गज निर्देशकों ने निर्देशित किया है। नेटफ्लिक्स ने इसे नए साल और पुराने साल की रात को भारत में रिलीज किया जाएगा। अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर के निर्देशन में बनी चार कहानियों के इस संकलन में शोभिता धूलिपाला, जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।