फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित सेक्स रैकेट चलाने पर प्रोडक्शन मैनेजर गिरफ्तार और सारा की बिकिनी तस्वीर वायरल, पांच खबरें

Sun, 05 Jan 2020 09:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
top news - फोटो : social media
कथित सेक्स रैकेट चलाने के मामले में प्रोडक्शन मैनेजर गिरफ्तार
बॉलीवुड के प्रोडक्शन मैनेजर को मुंबई पुलिस नेे गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर कथित रूप से सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। एनडीटीवी की खबर के अनुसार आरोपी प्रोडक्शन मैनेजर को जुहू स्थित उपनगरीय इलाके के एक चार सितारा होटल में कथित रूप से सेक्स रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के जरिए सामाजिक सेवा (एसएस) शाखा ने जेड लक्जरी रेजिडेंसी होटल पर शुक्रवार को छापा मारा और प्रोडक्शन मैनेजर राजेश कुमार लाल को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Lisa Haydon - फोटो : instagram
लीजा हेडन ने बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीरों को वह अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लीजा हेडन अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन के साथ उन्होंने अपने जल्द मां बनने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि लीजा हेडन ने सोशल मीडिया पर पति डीनो लालवानी और दो साल के बेटे जैक लालवानी के साथ तस्वीर साझा करते हुए दूसरी बार मां बनने का खुलासा किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kapil Sharma and Deepika Padukone - फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने गुलजार अंदाज में दीपिका को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। दीपिका ने अपना जन्मदिन लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाया। इस खास मौके पर दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी लखनऊ पहुंचे। जन्मदिन के मौके पर दीपिका को बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। कपिल शर्मा ने उन्हें बेहद खास अंदाज मेें बधाई दी। कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि दीपिका पादुकोण आपको जन्मदिन की बधाई। खुश और सेहतमंद रहें। आपके जन्मदिन पर मेरी ओर से गुलजार साहब की स्टाइल में शायरी बतौर गिफ्ट।
 

 

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत-श्रीलंका मैच में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे अजय और काजोल
अजय देवगन अपनी 100वीं फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अजय अपनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को देश की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनाना चाहते हैं। अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय और काजोल भारत-श्रीलंका मैच के दौरान भी पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करके दी है। उनकी तस्वीर में अजय और काजोल के अलावा पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण भी नजर आए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा, 'अब लहराओ भगवा, कर दो ऐलान। मैं और काजोल टीम इंडिया को चीयर करने आ रहे हैं, उनके साल 2020 के पहले टी-20 मैच से पहले।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा अली खान बिकिनी तस्वीर वायरल
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान इन दिनों मालदीव में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इस दौरान सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को सारा की मां यानी अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने क्लिक की हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें