shriram lagoo
- फोटो : social media
परिवार ने की डॉ. श्रीराम लागू अंतिम इच्छा पूरी
शुक्रवार दोपहर को डॉ. श्रीराम लागू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीराम लागू की आखिरी इच्छा के अनुसार उनके परिवार ने हिंदू रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार नहीं किया। दिवंगत लागू के दामाद डॉ. श्रीधर कानेटकर ने बताया कि, 'वे भगवान को नहीं मानते थे और चाहते थे कि हिंदू धर्म के तहत उनका अंतिम संस्कार न किया जाए। वे जो चाहते थे, हमने उसका सम्मान किया।' बता दें कि डॉय लागू का 17 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था