फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम ने की कुत्ते की तारीफ, टीवी में दलजीत की वापसी और क्या सुपरहीरो बनेंगे रणवीर? पांच खबरें

Sun, 24 Nov 2019 11:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sonam Kapoor,Daljeet Kaur - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...
विज्ञापन

2 of 6
Daljeet Kaur - फोटो : amar ujala mumbai
'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में फिर वापसी करेंगी दलजीत कौर
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर बिग बॉस के सीजन 13 से बाहर होने के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में जाने के लिए दलजीत कौर ने अपने जिस शो गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा छोड़ा था अब वह फिर से इसमें वापसी कर रही हैं।  शो में अपनी वापसी को लेकर दलजीत ने कहा है कि बिग बॉस एक बहुत बड़ा अवसर था लेकिन कुछ गलत फैसले के कारण उन्हें शो से निकलना पड़ा गया। उन्हें इस बात की खुशी है कि गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा की टीम ने शो में उन्हें दोबारा लेने का फैसला लिया।
विज्ञापन

3 of 6
taimur ali khan - फोटो : amar ujala
गाल छूने पर गुस्सा हुए तैमूर अली खान
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान ऐसे स्टार किड हैं जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक काफी क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तैमूर  सैफ के साथ कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं, तभी एक शख्स कार के पास आता है और तैमूर के गाल छूने लगता है। इस पर तैमूर थोड़ा गुस्से के अंदाज में शख्स का हाथ झटकने लगते हैं। तैमूर अली खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
 

4 of 6
Sonam Kapoor Ahuja - फोटो : amar ujala
सोनम कपूर ने की रेल मंत्रालय के कुत्ते की तारीफ
अभिनेत्री सोनम कपूर ने रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को सेवाएं दे रहे एक कुत्ते की तारीफ की है। दरअसल बीते दिनों रेल मंत्रालय ने अपनी ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक कुत्ते से जुड़ा ट्वीट किया था। इस ट्वीट में के जरिए मंत्रालय ने बताया कि इस कुत्ते को दो साल पहले रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया था, लेकिन अब यह आरपीएफ को अपनी सेवाएं दे रहा है। सोनम कपूर ने मंत्रालय के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'इसे देख कर लगता है कि आखिर कुत्ते इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं।' सोनम कपूर के इस ट्वीट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
ranveer Singh - फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने ठुकराया सुपरहीरो फिल्म का ऑफर
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनके फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर है कि रणवीर सिंह ने सुपरहीरो पर आधारित फिल्म के ऑफर को मना कर दिया। इंडिया टुडे.कॉम की खबर के अनुसार रणवीर सिंह एक सुपरहीरो की फिल्म करने जा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इससे इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह रणवीर सिंह को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pati Patni Aur Woh posters - फोटो : twitter
'पति, पत्नी और वो' से हटा मैरिटल रेप का डायलॉग
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पति, पत्नी और वो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों फिल्मा का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन 'पति, पत्नी और वो' के ट्रेलर में एक डायलॉग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के ट्रेलर पर कार्तिक आर्यन अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए दोस्त (अभिनेता अपारशक्ति खुराना) से एक मैरिटल रेप से जुड़ा विवादित डायलॉग कहते हैं। ऐसे में अब खबर है कि इस फिल्म से मैरिटल रेप के डायलॉग को हटा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें