फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया के इंतकाम की कहानी है 'बेहद 2', 'कौन बनेगा करोड़पति' को करेगा रिप्लेस

Tue, 26 Nov 2019 05:29 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Beyhadh 2 - फोटो : amar ujala mumbai
'कौन बनेगा करोड़पति' को रिप्लेस कर 2 दिसंबर से सोनी टीवी पर रात 9 बजे 'बेहद' का दूसरा सीजन प्रसारित होने जा रहा है। इस शो में जेनिफर विगेंट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी मुख्य किरदार में हैं। इस सीजन में भी जेनिफर अपने चिर परिचित माया के रोल में नजर आएंगी। हालांकि इस बार माया का किरदार बदला लेने को आतुर दिख रहा है। 25 नवंबर की रात मुंबई में कार्यक्रम से जुड़े एक कार्यक्रम में शो का विषय और सभी पात्रों से परिचय करवाया गया। कार्यक्रम की थीम पूरी तरह से शो के इर्द-गिर्द ही रखी गई थी। कार्यक्रम में एक एक करके सभी कलाकार अपने द्वारा निभाए  गए किरदार के  गेटअप में मंच पर पहुंचे। हालांकि पूरा कार्यक्रम की लाइम लाइट जेनिफर विगेंट ने बटोरी। कार्यक्रम में वह मीडिया से भी मुखातिब हुईं।
विज्ञापन

2 of 4
Jennifer Winget - फोटो : file photo
बदला लेने की कहानी
जेनिफर ने बताया कि पहले सीजन के मुकाबले यह सीजन एकदम अलग है। उन्होंने कहा, 'जहां पहले मैं प्यार की चाहत रखती थी लेकिन अब उनका सिर्फ एक ही मकसद है, अपने दुश्मनों से बदला लेना।  पहले के मुकाबले यह शो और भी अधिक दिलचस्प और रोमांचक होगा।' जेनिफर ने नकारात्मक किरदार निभाने को लेकर कहा कि वह 15 साल की उम्र से ही एक्टिंग कर रही हैं इसलिए उन्हें यह किरदार निभाने में कुछ खास मुश्किल नहीं हुई। हालांकि कुछ सीन्स ऐसे जरूर रहे जिन्हें भुलाने में देर लगी। उनके अनुसार,  'मुझे माया का किरदार निभाकर बहुत ही मजा आया। मैं खुशनसीब हूं जो मुझे इस तरह का शो ऑफर हुआ।'
विज्ञापन

3 of 4
Jennifer Winget - फोटो : file photo
शो की काफी अहमियत
जेनिफर ने बातचीत के दौरान बताया,  'इस शो को मैं अपने करियर में एक ऐसे कोरे कागज के तौर पर मानती हूं जिसमें मुझे खुलकर और मनमुताबिक काम करने का मौका मिला।' उन्होंने दोनों सीजन में अपने किरदार के बारे में खास चीज यह बताई कि जहां पहले सीजन में माया सफेद रंग के कपड़े पहनती थी जिसका मतलब था कि वह बेरंग है लेकिन इस सीजन में वह काले रंग के कपड़े पहनती है जिसका मतलब है कि अब उसपर कोई भी रंग नहीं चढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Jennifer Winget - फोटो : file photo
दूसरे सीजन की नहीं थी उम्मीद
जेनिफर ने आगे बताया कि जब बेहद के पहले सीजन की शुरुआत हुई थी तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इसका दूसरा सीजन भी आ सकता है। उनके मुताबिक, 'हमें तो उस वक्त यह भी विश्वास नहीं था कि यह सीजन ही पूरा हो पाएगा या नहीं। दरअसल इस शो के माध्यम से हमने कुछ ऐसा किया था जो उससे पहले कभी नहीं हुआ था। हमें पता नहीं था कि लोग इसपर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। हालांकि अंत में हमें कमाल की प्रतिक्रिया मिली और बेहद एक हिट शो बन गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें