फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Globes की पार्टी से सामने आई नवाब शाह और पूजा बत्रा की तस्वीर, पिछले साल ही रचाई है शादी

Wed, 08 Jan 2020 06:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pooja batra and nawab shah - फोटो : instagram
पूजा बत्रा (Pooja Batra) और अभिनेता नवाब शाह (Nawab Shah) 77वें गोल्डन ग्लोब्स (Golden Globes) अवॉर्ड समारोह के बाद की पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर पूजा ने चारु पारासर द्वारा डिजाइन किया हुआ हाईनेक कुर्ता पहन रखा था, वहीं उनके पति नवाब ने टक्सीडो पहन रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
pooja batra - फोटो : social media
नवाब शाह (Nawab Shah) ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जब ग्लोब गोल्डन हो। इसके अलावा नवाब ने अपने इंस्टाग्राम पर साचा बरोन कोहेन के साथ की तस्वीर भी शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'डिक्टेटर ब्लूज'।


विज्ञापन

3 of 5
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram
इस इवेंट के बाद दोनों कैलिफोर्नियां में ही साथ वक्त बिता रहे हैं। पूजा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं। नवाब शाह और पूजा ने पिछले चार जुलाई को दिल्ली में शादी रचाई थी। यह शादी काफी निजी थी। इसमें नवाब और पूजा के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। पूजा बत्रा ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपनी शादी की जानकारी दी थी।

4 of 5
Pooja Batra and Nawab Shah - फोटो : instagram
शादी पर बात करते हुए नवाब शाह ने बताया था- 'मैंने उसे उसके परिवारवालों के सामने ही प्रपोज किया था। मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था, ये बस हो गया। हम दोनों के लिए ये बहुत खूबसूरत पल था। जब आपको पता है कि वो शख्स आपके लिए ही बना है तो जिंदगी जीने की हिम्मत और बढ़ जाती है।' बता दें कि पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं। मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pooja batra nawwab shah - फोटो : social media
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। नौ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है। आठ साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही। डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था।' शादी टूटने के बाद पूजा ने प्यार को एक मौका दिया था। इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें