Arjun Rampal and Gabriella Demetriades
- फोटो : amar ujala mumbai
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स ने अर्जुन रामपाल को दी जन्मदिन की बधाई
46 वर्षीय अर्जुन रामपाल कई दिनों से अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डिमेट्रिएड्स की प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थे। अर्जुन रामपाल के जन्मदिन पर गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने अर्जुन रामपाल की तस्वीर साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- ''तुम्हारे साथ वक्त कोई मायने नहीं रखता, लेकिन फिर भी आज तुम्हारे इस खास दिन को बेहद खास अंदाज में मुस्कुराहट के साथ सेलिब्रेट करना है। हर रोज तुम जो दुनिया के साथ खुशी बांटते हो उसका जश्न बनाना है, जन्मदिन की बधाई श्रीजी।''