फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं फिल्म 'जीरो' के 5 सबसे दमदार-मजेदार डायलॉग्स, आखिरी 2 तो बहुत ही डर्टी हैं

Fri, 02 Nov 2018 07:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zero - फोटो : Screengrab

शाहरुख खान ने हर बार की तरह इस बार भी अपने फैन्स को जन्मदिन पर बड़ा तोहफा पेश किया है। बता दें कि किंग खान ने इस खास मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया है जो बहुत ही मजेदार है। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की तिगड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। ऐसे में बात करेंगे फिल्म के उन 5 डॉयलॉग्स की जिन्होंने ट्रेलर में जान फूंक दी है..

विज्ञापन

2 of 6
zero
1. 'हम किसी के बराबर हो सके ये सपना भगवान ने हमसे छीन लिया इसके बदले हमने भगवान से पूरे हिंदुस्तान का सपना छीन लिया। '

इस डायलॉग को शाहरुख ने फिल्म में अपने छोटे कद को लेकर बोला है। इतना ही नहीं डायलॉग की दूसरी लाइन उन्होंने कटरीना कैफ को लेकर कही है जो फिल्म में एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
zero
2  'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।'

इस डायलॉग से लगता है कि शाहरुख फिल्म में अपने प्यार को पाने के लिए बहुत हद तक आगे निकलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि ट्रेलर के अंत में रॉकेट लॉन्च होता हुआ दिखाई दिया है, कहीं ऐसा तो नहीं शाहरुख फिल्म में स्पेस के जरिए तारे लेने गए हो। 

4 of 6
ZERO - फोटो : SCREENGRAB
3.  'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।' 

ट्रेलर का यह तीसरा डायलॉग शाहरुख खान ने अनुष्का शर्मा को लेकर कहा है। दरअसल,  जब अनुष्का पूछती है कि शादी करने है तब शाहरुख उन्हें ये डायलॉग बोलते नजर आते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
zero
4. लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले' 

बता दें कि फिल्म में शाहरुख के पिता का रोल करने जा रहे तिमांग्शु धूलिया भी बहुत ही मजेदार डायलॉग बोलते हुए नजर आए हैं। दरअसल, शाहरुख का कद कम होने के चलते उन्होंने शाहरुख को ये डायलॉग झगड़ते हुए बोला है। इसमें वह शाहरुख की शादी की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shahrukh - फोटो : twitter
5. तुम्हारी वजह से मेरी हाईट छोटी रह गई, मेरी वजह से कैसे, जो तुम गुटखा खाते हो ना गपागप उससे स्पर्म छोटे रह गए आपके।

आखिर में बता दें कि एक आशिक की तरह डायलॉग बोलने वाले शाहरुख ट्रेलर में डर्टी डायलॉग भी बोलते दिखे। दरअसल, पिता से लड़ते हुए शाहरुख ने अपने कद को कम होने की वजह उनके पिता के ज्यादा गुटखा खाने को बताया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें