फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैसा ये पैसा' ही नहीं, इन 5 बॉलीवुड गीतों ने भी नई धुनों पर फिर से किया 'टोटल धमाल'

Wed, 25 Apr 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बीते 14 अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। यह फिल्म 'धमाल' सीरीज का तीसरा सीक्वल है। खबरों की मानें तो 'टोटल धमाल' में साल 1980 के आई ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' के 'पैसा ये पैसा' गाने को रीमेक किया जाएगा। अब यह गाना कैसा होगा यह तो रिलीज होने के बाद और दर्शकों के रिस्पॉन्स से पता चलेगा, लेकिन अकेली यह फिल्म नहीं है जिसमें किसी पुराने गाने को रीमेक किया गया है। पिछले एक साल के अंदर कई बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों के गीतों को रीमेक किया गया है, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। आज हम आपको उन्हीं पुराने गाने से रूबरू करवाते हैं जिनके रीमेक बने हैं।
विज्ञापन

2 of 7
1. लैला मैं लैला
यह गाना साल 1980 में आई फिल्म कुर्बानी का है। इस गाने को पिछले साल शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' में फिर से फिल्माया गया है। फिल्म 'रईस' में यह गाना सनी लियोन पर फिल्माया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
2. हवा हवाई
हवा हवाई गाना 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया का है। यह गाना उस समय के सुपरहिट गानों  में से एक है। इस गाने को विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' पर पिछले साल रीमेक किया गया है। 

4 of 7
3. तम्मा तम्मा
तम्मा तम्मा गाना संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की फिल्म थानेदार का है। इस फिल्म को साल 2017 में 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' में रीमेक किया गया था। फिल्म थानेदार साल 1990 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 7
4. दिल क्या करे
यह सुपरहिट गाना साल 1975 में आई फिल्म 'जूली' का है। दिल क्या करे गाने को पिछले साल आई ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में फिर से फिल्माया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
5. तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त
यह गाना पहली बार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा में फिल्माया गया था। इसके बाद इस गाने को पिछले साल आई फिल्म 'मशीन' में दोबारा फिल्माया गया है। इस गाने को अब दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म मोहरा साल 1994 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक-दो तीन
यह गाना अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेजाब' का है। यह फिल्म साल 1988 में आई थी। हाल ही में एक-दो तीन गाने को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' में दोबारा फिल्माया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें