फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश की फिल्म 'श्रीदेवी' की रिलीज के खिलाफ क्यों हैं बोनी कपूर, ये 5 राज खुलने का डर

Sun, 20 Jan 2019 02:05 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shridevi
बीते साल दुबई के एक होटल में श्रीदेवी (Sridevi) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई। अब एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है 'श्रीदेवी बंगलो' (Sridevi Bungalow)। फिल्म के टीजर से ऐसा लग रहा है ये श्रीदेवी की बॉयोपिक है।
इस फिल्म से श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) खिलाफ हैं। बोनी ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर को नोटिस भी भेजा है। बोनी नहीं चाहते कि इस फिल्म के जरिए कोई ऐसी बात सामने आए जिससे श्रीदेवी या फिर उनके परिवार की छवि को कोई नुकसान हो।

आगे की स्लाइड में जानिए वो 5 राज
विज्ञापन

2 of 6
shridevi
1. श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का लंबा अफेयर चला था। कुछ लोगों का तो कहना है कि श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी भी की थी। इस बात के पुख्ता सबूत नहीं है कि उन्होंने शादी की थी। ये श्रीदेवी के कॅरियर का बेहद खराब समय था जो बोनी कपूर पर्दे पर नहीं दिखाना चाहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
shridevi
2. श्रीदेवी से शादी के वक्त बोनी कपूर पहले शादीशुदा थे। बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर (Mona Kapoor) को तलाक दे दिया। इसके बाद अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी थी। अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के बीच हमेशा तल्ख रिश्ता रहा। ऐसे में कपूर परिवार नहीं चाहता है कि उनकी पारिवारिक कलह पर्दे पर आए।

4 of 6
shridevi
3. जानी मानी लेखिका और कौलमिस्ट शोभा डे ने हाल में लिखा, 'जब मोना कपूर (बोनी की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मां) का निधन हुआ तो हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा, मगर श्रीदेवी नदारद थीं। उनकी दोनों बेटियां भी अंतिम दर्शन में शामिल नहीं हुई थीं, जबकि एक जमाने में मोना और उनके बीच अच्छी दोस्ती थी।'
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
4. एक जमाना था जबकि जानी-मानी बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी और उनकी बहन श्रीलता के संबंधों को लेकर मिसाल दी जाती थी कि बहनें हों तो ऐसी, लेकिन बाद में प्रापर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इस वजह से काफी सालों तक बोलचाल नहीं हुई। बहनों के रिश्ते इतने कटु हो गए कि कई सालों तक मुकदमा चलता रहा.
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shridevi
5. ऐसा कई बार हुआ है कि श्रीदेवी शराब के नशे में नजर आईं। यूट्यूब पर उनके कई ऐसे वीडियो हैं जिनमें वो शराब के नशे में किसी रेस्तरां या होटल से निकल रही हैं। श्रीदेवी की मौत का कारण भी उनका नशे होना माना माना गया। ये ऐसी कुछ वजहें हैं जो सामने आएं, ऐसा बोनी कपूर नहीं चाहते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें