फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर नरेंद्र झा की ओर से फिल्मों में निभाए गए 5 यादगार किरदार, जिनमें वो जिंदा रहेंगे

Wed, 14 Mar 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी के निधन के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में शौक का माहौल है। आज सुबह करीब 5 बजे बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट का यह उनका तीसरा अटैक था। शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' से लेकर शाहरुख की फिल्म 'रईस' तक, नरेंद्र झा अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने जाते थे। उनके किरदार ने हमेशा लोगों का दिल जीता।

आज हम आपको नरेंद्र झा के उन पांच शानदार किरदार से रूबरू कराते हैं जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाएंगे....
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म- हैदर  

2 of 6
साल 2014 में आई फिल्म 'हैदर' एक क्राइम ट्रेजेडी फिल्म हैं। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म में नरेंद्र झा ने शाहिद के पिता का किरदार निभाया था। नरेंद्र को इस फिल्म से बॉलीवुड में असली पहचान मिली थी। उनके इस किरदार को काफी लोगों ने पसंद किया था। 
विज्ञापन

फिल्म- हमारी अधूरी कहनी

3 of 6
नरेंद्र झा ने फिल्मों में छोटे किरदार भी किए थे, उन्हीं में से एक है इमरान खान और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' का। इस फिल्म में नरेंद्र झा ने पुलिस अफसर का किरदार किया था।

फिल्म- घायल रिटर्न्स

4 of 6
साल 2016 में आई फिल्म 'घायल रिटर्न्स' में नरेंद्र झा ने खलनायक के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया था। सनी देओल स्टारर इस फिल्म में नरेंद्र झा ने विलेन का रोल किया था। 
 
विज्ञापन

फिल्म- रईस

5 of 6
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'रईस' में नरेंद्र झा ने मुंबई के माफिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'मूसा भाई' था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- काबिल

6 of 6
ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर 'काबिल' में नरेंद्र झा ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग किरदार था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें