फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका से रिश्ते पर पहली बार खुलकर कुछ ऐसा बोले रणवीर सिंह, यकीनन मिलते ही चूम लेंगी

Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की। हाल ही में रणवीर एक इवेंट में पहुंचे जहां उनसे रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए रणवीर ने दीपिका के बारे में ऐसी बात कह दी जिसे जानकर दीपिका पादुकोण की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह हाल ही में 'न्यूज 18 राइजिंग इंडिया सम्मिट' में पहुंचे। इस दौरान रणवीर से दीपिका और उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। रणवीर ने इस सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन दीपिका की उनकी जिंदगी में अहमियत क्या है यह जरूर बताया।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
रणवीर ने कहा - 'हमारा रिश्ता आपसी समझ का है। वह उम्दा एक्टर हैं। बाजीराव-मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और पद्मावत फिल्म में बतौर एक्टर उन्होंने मेरी मदद की। इसके साथ ही एक बेहतर इंसान बनने में भी सहायता की। खुशकिस्मत हूं कि वह मेरी जिंदगी में हैं।'

4 of 5
Deepika Padukone
दीपिका और रणवीर को बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कहा जाता है। इन दोनों ने रिश्ते को सबके सामने कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन इस इवेंट में रणवीर का जवाब अपने आप में ही बहुत कुछ इशारा करता है। इन दोनों स्टार्स ने एक साथ अब तक 3 फिल्में की हैं और तीनों ही सुपरहिट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
बीते काफी दिनों से इन दोनों की शादी की चर्चाएं सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि यह स्टार्स इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें