फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन पर पहली बार बोलीं जाह्नवी कपूर, खुद को संभालने के लिए इस चीज का लिया सहारा

Wed, 20 Jun 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी का निधन हुए 4 महीने बीत चुके हैं । दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी । उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं । जब जाह्नवी को करण जौहर ने उनकी मां की निधन की खबर दी तो जाह्नवी रो-रोकर बुला हाल हो गया था ।
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर
मां के निधन के 10 दिन बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी थी । इसके बाद उन्होंने कभी मीडिया के सामने अपनी मां के निधन के बारे में बात नहीं की । हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी पहली बार इस बारे में बोली हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए ये सब बिल्कुल आसान नहीं था । मेरे परिवार और काम ने मुझे ये सब सहन करने की शक्ति दी । अगर मैं धड़क के सेट पर वापस ना लौटती तो मेरे लिए ये सहन करना बहुत मुश्किल हो जाता ।'

4 of 5
जाह्नवी कपूर
'मैं बहुत खुश हूं कि मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला । इस फिल्म ने मुझे कई मौकों पर साहस दिया है । मैं नहीं जानती थी कि मुझे एक्टिंग करनी है या नहीं । लेकिन जब मुझे धड़क मिली तो ऐसा लगा जैसे मेरा सपना सच हो गया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाह्नवी कपूर
'मेरे घर में सिर्फ फिल्मों के बारे में बात होती है । यही वो चीज है जिसके बारे में घर में सब जानना चाहते हैं । जब भी घर में हम सब साथ में बैठते हैं तो सिर्फ फिल्मों के बारे में ही बात होती है । हम सब बाहर मूवी देखने जाते हैं । हम इसी फिल्मी माहौल में बड़े हुए हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें