22 अक्टूबर 2017 को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का देहांत हुआ था। ऐसे में रानी और आदित्य चोपड़ा 'प्रेयर मीट' में अपनी बेटी आदिरा को लेकर पहुंचे। बात दें कि इस 'प्रेयर मीट' में कई फिल्मी सितारें भी शामिल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Rani Mukharjee
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म 'नायक' में रोल निभा चुके एक्टर अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर भी 'प्रेयर मीट' में पहुंची। आपको बता दें कि राम मुखर्जी जाने-माने डायरेक्टर थे। उन्होंने कई फिल्मों का डायरेक्शन किया, साथ ही उन्होंने फिल्में भी प्रोड्यूस की। राम मुखर्जी मुंबई के फिल्मालय स्टूडियो के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
विज्ञापन
3 of 4
kajol
साथ ही फिल्म यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में रानी के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस काजोल भी इस 'प्रेयर मीट' में नजर आईं। रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी बॉलीवुड के साथ ही बंग्ला सिनेमा के भी प्रमुख डायरेक्टर-प्रोड्यूसरों में गिने जाते थे। राम मुखर्जी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे।
22 अक्टूबर रविवार दोपहर 2 बजे के करीब ही उनका विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। राम मुखर्जी ने दिलीप कुमार और वैजयंती माला की फिल्म 'लीडर' का डायरेक्शन किया था। यही नहीं उन्होंने सुनील दत्त की फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' का भी डायरेक्शन किया था।