फिल्म 'बाहुबली' में भल्लादेव के किरदार से जमकर वाहवाही लूटने वाले राणा डग्गुबत्ती अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। राणा डग्गुबत्ती सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' के रीमेक में नजर आएंगे। 'हाथी मेरे साथी' 1971 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म थी।
राणा डग्गुबत्ती ने ट्विटर पर फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'नए साल में नई कहानी बताने को तैयार। 'हाथी मेरे साथी' में बनदेव से मिलिए'। फिल्म को तमिल डायरेक्टर प्रभु सोलोमन निर्देशित करेंगे। पोस्टर में राणा डग्गुबत्ती हाथी के साथ पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rana daggubati
इससे पहले, राणा डग्गुबत्ती ने ट्विटर पर आने वाली फिल्म का लोगो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी अगली फिल्म आ चुकी है!! 'हाथी मेरे साथी' का फर्स्ट लुक 1 जनवरी 2018 को।' बता दें, यह फिल्म हिन्दी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
4 of 5
rana daggubati
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग थाइलैंड में हुई और 2018 दीवाली के मौके पर यह रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी।
साउथ के स्टार राणा डग्गुबत्ती 2017 के शुरूआत में 'बाहुबली' में दिखे थे जो कि सुपरहिट रही। इसके अलावा 'दम मारो दम', 'डिपार्टमेंट' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं।