'बाहुबली 2' से दुनिया भर में पहचानी जा चुकी साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के फैंस के लिए खुशखबरी है। अनुष्का अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले यानी 6 नवम्बर को अपनी नई फिल्म 'भागमती' का फर्स्ट लूक रिलीज करने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 5
'बाहुबली 2' के बाद अनुष्का की ये नई फिल्म 'भागमती' तमिल और तेलुगु दोनों ही भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर्स यूवी क्रिएशंस ने ट्वीट कर जानकारी भी दी।
Much awaited First Look of #Bhaagamathie is gonna come up an hour earlier than expected!#BhaagamathieFL at 5:55PM today. #HBDAnushkaShetty
— UV Creations (@UV_Creations) November 6, 2017
विज्ञापन
3 of 5
बड़े बजट की ये फिल्म पिरोयिडिकल हिस्ट्री जौनर की होगी। जिसमें अनुष्का के साथ उन्नी मुकुंदन लीड रोल में होंगे। जनवरी 2018 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है।
4 of 5
अनुष्का के खास दोस्त 'बाहुबली' प्रभास ने भी अपने बर्थडे के दिन ही फिल्म 'साहू' का पोस्टर रीलिज किया था। अनुष्का भी शायद उन्हें ही फॉलो कर रही है। अनुष्का 'भागमती' के बाद गौतम मेनन की फिल्म साइन करने वाली हैं। ये फिल्म भी मल्टीस्टारर होगी।
बता दें कि 7 नवम्बर को साउथ की ये खूबसूरत एक्ट्रेस 36साल की हो जाएंगी। हम उम्मीद करते हैं कि ग्रैंड पोस्टर रीलिज के साथ-साथ उनकी ये फिल्म भी बॉक्सऑफिस में सफलता के झंडे गाड़े।