सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'इत्तेफाक' की ओपनिंग भले ही सुस्त रही हो, लेकिन यह तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। 10 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने पहले दिन संतोषजनक कमाई की है।
Movie Review: 'इत्तेफाक' से ठंडे एंटरटेनमेंट में गर्मी की तलाश
विज्ञापन
2 of 4
इत्तेफाक
- फोटो : self
फिल्म 'इत्तेफाक' ने पहले दिन कुल 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अनुमान लगाया है कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। तरण के मुताबिक फिल्म की कमाई के लिए ये दोनों दिन काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
#Ittefaq started slow, but picked up towards evening... Sat + Sun biz growth crucial... Fri ₹ 4.05 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 4, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Ittefaq
गौरतलब है कि फिल्म की स्टार कास्ट ने किसी भी टीवी शो या इवेंट पर जाकर फिल्म को प्रमोट नहीं किया। केवल सोशल मीडिया और चंद प्रेस कॉन्फ्रेंसेज की बदौलत फिल्म को सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश की गई। कई बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म को अपने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी प्रमोट किया।
पढ़ें: शाहरुख, अक्षय समेत कई स्टार्स ने किया एक साथ ट्वीट, प्लीज न बताएं 'कातिल कौन'
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'इत्तेफाक' डबल मर्डर मिस्ट्री के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेखक (विक्रम सेठी), सोनाक्षी ने हाउसवाइफ (माया) और अक्षय खन्ना ने जासूस (देव) का किरादार निभाया है। यह 1969 में आई फिल्म 'इत्तेफाक' की रीमेक है जिसमें राजेश खन्ना, बिंदू और नंदा ने काम किया था।
पढ़ें: 'इत्तेफाक' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ ने की ऐसी हरकत, सोनाक्षी को आ गई शर्म