अर्जुन
- फोटो : Twitter
शुरुआत में अर्जुन की भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को का चयन किया गया था। हालांकि, बाद में फिरोज खान को इसके लिए कास्ट कर लिया गया। फिरोज इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। फिरोज ने बताया था, 'ऑडिशन के एक हफ्ते बाद जब मुझे कॉल नहीं आया, तो मैं बीआर चोपड़ा के ऑफिस गया। वहां, मुझे एक सफेद रंग की ड्रेस और एक मूंछ लगाने को कहा गया। बाद में राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा के साथ जब मेरी बातचीत हुई तब मुझे बताया गया कि मैं अर्जुन का किरदार निभाने जा रहा हूं।