फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा होते हुए भी इस राजकुमारी से प्यार कर बैठे थे फिरोज खान, 10 साल बाद चुकानी पड़ी थी ये कीमत

Fri, 11 Aug 2017 04:36 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
फिरोज खान
फिरोज खान एक ऐसे एक्टर रहे जिनकी ना सिर्फ फिल्मों को काफी एडवांस माना जाता था बल्कि उनका स्टायलिश और शाही अंदाज भी लोगों के लिए उत्सुकता का कारण बना रहता था। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे।

पढ़ें - सुनील शेट्टी से भी अमीर है उनकी वाइफ, अकेले ही संभाल रहीं इतना बड़ा कारोबार
 
विज्ञापन

2 of 6
फिरोज खान - फोटो : Pinkvilla
कई लोगों के साथ उनके अफेयर के चर्चे उड़े, लेकिन एक अफेयर ऐसा रहा जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। ये था एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के साथ। ज्योतिका राजा महेंद्रगिर धनराज गिर की बेटी हैं। ज्योतिका को देखते ही फिरोज खान उन्हें अपना दिल दे बैठे।

पढ़ें - गुमनामी में ही रह जातीं माधुरी अगर इस हीरोइन ने ना उठाया होता ये कदम
विज्ञापन

3 of 6
फिरोज खान - फोटो : Pinkvilla
फिरोज खान पहले से ही शादीशुदा थे और जैसे ही उनकी पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें गहरा धक्का लगा और उन्होंने फैसला कर लिया कि वो अपनी ये शादी तोड़ देंगी।

पढ़ें - सीताराम पांचाल की एक्टिंग के कायल थे आमिर और अक्षय, कैंसर के चलते हुई मौत
 

4 of 6
फिरोज खान
फिरोज खान ने बिना किसी परवाह के ज्योतिका के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। एक दशक तक दोनों का अफेयर रहा, लेकिन ज्योतिका जब भी फिरोज खान से शादी के लिए कहतीं वो टालते रहते। ज्योतिका को लगने लगा था कि अब फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे और उन्होंने फिरोज खान से अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
फिरोज खान
उससे पहले ही फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो ज्योतिका को नहीं जानते। इससे ज्योतिका का दिल टूट गया और वो फिरोज खान से रिश्ता तोड़कर विदेश चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोज खान
इसके बाद फिरोज खान वापस अपनी पत्नी सुंदरी के पास लौट आए। आज फिरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे यानि फरदीन खान और लैला अलग-अलग फील्ड में नाम कमा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें