फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'God, Sex and Truth' के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर FIR, पोर्न एक्ट्रेस पर बनाई फिल्म है कारण

Fri, 26 Jan 2018 05:53 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा के लिए बुरी खबर है। ये खबर उनकी कॉन्ट्रोवर्शिल फिल्म 'God,Sex and Truth' की रिलीज के एक दिन पहले आई। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप है।
विज्ञापन

2 of 4
ram gopal verma
एक सोशल एक्टिविस्ट की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वर्मा ने यह फिल्म अमेरिकन पोर्न स्टार मिया मालकोवा को लेकर बनाई है। जो 26 जनवरी को सुबह 9 बजे रिलीज हो रही है। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के सेक्शन 67 के तहत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में अश्लील सामग्री प्रसारित करने के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
एक पुलिस अफसर ने बताया कि शिकायत में बताया गया था कि वर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर अश्लील है। इसी बीच महिलाओं के ग्रुप ने फिल्म पर बैन लगाने और वर्मा को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

4 of 4
विरोधियों का कहना है, वर्मा महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट की तरह दिखाकर पोर्नोग्राफी को प्रमोट कर रहे हैं।  उन पर आरोप है कि अथॉरिटीज से सर्टिफिकेशन के झंझटों से बचने के लिए वर्मा फिल्म वेब पर रिलीज कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें