फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पोस्टर विवाद में एफआईआर और गुड न्यूज दे सकती हैं दीपिका, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 05 Jul 2022 07:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
लीना मणिमेकलाई, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हमेशा कुछ न कुछ नया होता रहता है। इसी वजह से सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की नजरें सेलेब्स पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में क्या कुछ हो रहा है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री खूब पसंद की जा रही है, इसलिए ये अपील की जा रही है कि स्कूली बच्चों को ये फिल्म मुफ्त दिखाई जाए। वहीं काली पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद में महुआ मोइत्रा ने भी बयान दिया है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
छवि मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री छवि मित्तल ने कुछ समय पहले ही खुलासा किया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि, छवि की सर्जरी हो चुकी है और अब वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही हैं। छवि मित्तल ने अपने इन मुश्किल दिनों के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। लेकिन अब अभिनेत्री को इसी वजह से ट्रोल होना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने छवि मित्तल पर सिम्पथी लेने का आरोप लगाया है, जिस पर अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।

Chhavi Mittal: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल को ट्रोल करना यूजर को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने यूं दिया करारा जवाब
 
विज्ञापन

3 of 11
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram
'द फैमिली मैन 2' में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने के बाद सामंथा रूथ प्रभु अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जानकारी के मुताबिक सामंथा जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू के लिए फिल्म भी साइन कर ली है।

Samantha Bollywood Debut: बॉलीवुड में अपना जादू चलाने को तैयार सामंथा, इस एक्टर की फिल्म से करेंगी डेब्यू!

4 of 11
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी ने रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं पाई। हालांकि फिल्म की कहानी ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े किए, लेकिन फिर भी पिक्चर दर्शकों को पसंद नहीं आई। अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। लेखक जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी ने फिल्म के प्रोड्यूसर और राइटर राज शांडिल्य के ऊपर फिल्म की कहानी को चुराने का आरोप लगाया है। जीतेन्द्र ज्ञानचंदानी का आरोप है कि इस फिल्म की कहानी उनकी लिखी कहानी से चुराई गई है। बता दें कि हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' पर भी कहानी को चुराने का आरोप लग चुका है।

Janhit Mein Jaari: अब 'जनहित में जारी' पर लगा कहानी चुराने का आरोप, लेखक ने दर्ज की शिकायत
विज्ञापन

5 of 11
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से माधवन ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है। लोकप्रिय वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह बायोपिक रॉकेट वैज्ञानिक नांबी नारायणन पर लगे देशद्रोह के आरोप और उनके इससे बाहर आने की कहानी बताती है।

Rocketry: स्कूली बच्चों को मुफ्त में रॉकेट्री दिखाने की हुई अपील, माधवन बोले- बहुत भावुक हो गया हूं
विज्ञापन

6 of 11
केआरके-अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सबसे विवादित क्रिटिक कमाल राशिद खान को लोग केआरके के नाम से भी जानते हैं। फिल्म की समीक्षा और अपने विवादित बयानों की वजह से केआरके अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन पर निशाना साधा है। केआरके ने अजय को लेकर दो ट्वीट किए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। इन ट्वीट्स में केआरके ने अजय देवगन के निर्देशन पर सवाल खड़े करने के चक्कर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को सुपर फ्लॉप बता दिया जिसके बाद वह खुद ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

KRK: अजय देवगन पर निशाना साधने के चक्कर में केआरके कर बैठे भारी भूल, लोगों ने किया जमकर ट्रोल
विज्ञापन

7 of 11
महुआ मोइत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक लीना मणिमेकलाई की डॉक्युमेंट्री 'काली' के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में मां काली के अवतार में एक्ट्रेस को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है और दूसरे हाथ में उन्होंने एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़ा है, जिस वजह से लीना की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस मामले पर राजनेताओं से लेकर सिनेमा जगत से जुड़े लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब डॉक्युमेंट्री 'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का बयान सामने आया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "मेरे लिए काली, मांस खाने वाली, शराब स्वीकार करने वाली देवी है। आपको अपनी देवी की कल्पना करने की स्वतंत्रता है। कुछ स्थान हैं जहां देवताओं को व्हिस्की की पेशकश की जाती है, वहीं कुछ जगहों पर यह ईश-निंदा होगी।" महुआ मोइत्रा के बयान से तृणमूल कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा- 'महुआ मोइत्रा के बयान का पार्टी समर्थन नहीं करती है'।

Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा के देवी काली पर दिए बयान की टीएमसी ने की निंदा, अपनी सांसद को लेकर कह दी ये बड़ी बात
 

8 of 11
'तेरा छलावा' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो के जरिए टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। बता दें कि 'तेरा छलावा' शो में प्यार, धोखे और मर्डर की पांच अलग-अलग कहांनियां दिखाई जाएंगी। यह शो 07 जुलाई को हंगामा प्ले पर रिलीज होगा। इससे पहले इसका दिलचस्प ट्रेलर सामने आ गया है।

Tera Chhalaava Trailer: क्राइम थ्रिलर शो 'तेरा छलावा' का ट्रेलर जारी, डरी-सहमी सी नजर आईं कविता कौशिक

9 of 11
रणवीर सिंह-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार हैं। दोनों अक्सर कपल्स गोल पूरे करते नजर आते हैं। इनकी शादी को करीब चार साल हो गए हैं। इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि ये दोनों जल्दी कोई गुड न्यूज दें। शायद अब उनका इंतजार पूरा होने वाला है। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा है कि दोनों अपना परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी हाल ही में अपने फ्यूचर किड्स का जिक्र करते नजर आए।

Deepika Padukone Ranveer Singh: आलिया के बाद अब दीपिका देने वाली हैं गुड न्यूज? रणवीर सिंह ने कही यह बात

10 of 11
आम्रपाली दुबे की फिल्म के मुहूर्त में पहुंचे रवि किशन - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ से अलग भोजपुरी इंडस्ट्री का अपना अलग जलवा है। हम बात कर रहे हैं निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे सितारो से सजी 'भोजपुरी इंडस्ट्री' का। धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्मों और गानों की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस इंडस्ट्री से जुड़े सितारे अब न केवल मनोरंजन जगत में, बल्कि राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। आलम यह है कि बीते कुछ सालों में तीन कलाकार संसद पहुंच चुके हैं। मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को दर्शकों से मिलते प्यार की वजह से उनके क्षेत्र का राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। इतना ही नहीं अब इन सेलेब्स को बड़ी-बड़ी फिल्मों के मुहूर्त के लिए भी आमंत्रित किया जाने लगा है। हाल ही में ऐसा ही कुछ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन ने किया, जिसमें आम्रपाली दुबे मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे की फिल्म के मुहूर्त पर पहुंचे बीजेपी सांसद रवि किशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
विज्ञापन

11 of 11
पुष्पा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया था। इसके गानों और डायलॉग्स ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया था। नतीजतन फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग 'पुष्पा 2: द रूल' का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है। क्योंकि इस रिपोर्ट में हम फिल्म के रिलीज डेट से लेकर इसकी शूटिंग तक की हर जानकारी देने जा रहे हैं। पढ़िए...

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई इस साउथ अभिनेता की एंट्री, सामने आई 'पुष्पा 2' की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें