फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के केस में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला, दर्ज हुई FIR

Fri, 04 May 2018 06:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Surveen chawla
फिल्म 'हेट स्टोरी-2' में बोल्ड सीन्स देकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुरवीन चावला सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में सुरवीन चावला पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह आरोप होशियारपुर निवासी सत्यपाल गुप्ता ने लगाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
Surveen chawla
सुरवीन के साथ उसके पति अक्षय ठक्कर और भार्इ मनविन्दर चावला पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सत्यापाल गुप्ता का कहना है कि इन तीनों ने फिल्म 'नील बटे सन्नाटा'  में पैसा लगाने के लिए कहा और यह वायदा भी किया कि वह उसे 40 लाख के बदले 50 लाख रुपए वापिस देंगे। फिलहाल पुलिस ने तोनों के खिलाफ होशियारपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 4
surveen chawla
वहीं सुरवीन चावला ने कई हिट पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2014 में दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी जोड़ी को फिल्म 'डिस्को सिंह' में काफी पसंद किया गया था। उन्होंने 'लकी दी अनलकी स्टोरी', 'सिंह वर्सेज कौर', 'धरती', 'साड्डी लव स्टोरी' जैसी पंजाबी फिल्में की हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Surveen chawla
सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया था। सुरवीन ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उनको इस फिल्म में काम करने के लिए एक डायरेक्टर ने वन नाइट स्टैंड के लिए कहा था। सुरवीन के मुताबिक उन्होंने साउथ फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन दिए थे जिसमे वह सिलेक्ट हो गयी थीं लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें