फैशन के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का जवाब नहीं है। फिर चाहे कोई फंक्शन हो ,पार्टी या फिर सोशल मीडिया अक्सर हीरोइनें ऐसी ड्रेस में दिख जाती हैं जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। यहां तक कि कई एक्ट्रेसेज ऐसे कटे-फटे कपड़े पहनती हैं जिसे देखने के बाद हर कोई यही कहता है कि क्या कोई और ड्रेस नहीं थी। तो चलिए आपको ऐसी 5 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्हें कटे फटे कपड़ों की वजह से ट्रोल किया जा चुका है।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
'क्वांटिको' सीजन 3 के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में ड्रेस की वजह से ट्रोल किया गया। दरअसल, प्रियंका ने Dion Lee ब्रांड की ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में ऊपर की ओर कट लगा हुआ था। जिसे देखने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'अगर मेरी मां ने यह ड्रेस देखी होती तो वो पक्का रफ्फू के लिए भेज देती।'
विज्ञापन
3 of 6
Ameesha Patel
- फोटो : Instagram
अमीषा पटेल
कुछ दिन पहले अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में अमीषा ने लाल रंग के टॉप के साथ रिप्ड जींस पहनी हुई थीं। उनके इस आउटफिट पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने सवाल किया कि क्या उनके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं? वहीं, एक और यूजर ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा था पोछे का कपड़ा पहनकर निकल आई है।
4 of 6
निया शर्मा
निया शर्मा
बोल्ड ड्रेस से फेमस हुईं एक्ट्रेस निया शर्मा वेब सिरीज 'टि्वस्टेड 2' का ट्रेलर लॉन्च में पहुंची थीं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर निया ने हाई कट स्लिट गाउन पहनी हुई थी । इस इवेंट के दौरान निया ड्रेस की वजह से काफी परेशान हुईं और पूरा टाइम ड्रेस को एडजस्ट करती दिखीं ।इस ड्रेस की वजह से भी निया यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Hina Khan
हिना खान
'बिग बॉस 11' की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने फिश कट ड्रेस पहनी थी जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। हिना खान ने जैसे ही फिशटेल स्टाइल की इस ड्रेस में तस्वीरें डालीं, लाइक्स और कमेंट्स की बारिश होने लगी। जहां एक ओर कुछ लोग उनकी ड्रेस की तारीफ करते नहीं थके तो वहीं दूसरी ओर यूजर्स ने उन्हें ड्रेस पर भद्दे कमेंट्स किए।
उर्वशी रौतेला
63वें जिओ फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचें थे। जिसके बाद उर्वशी रौतेला ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उर्वशी इस तस्वीर में काले रंग की साइड ओपन ड्रेस पहनी हुई थीं। फोटो शेयर करने के बाद ही लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया। फैंस ने कमेंट कर उर्वशी को ढंग से ड्रेस पहनने की हिदायत भी दी।