फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against Shweta Tiwari: भगवान पर विवादित बयान देकर फंसीं श्वेता तिवारी, दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 28 Jan 2022 09:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shweta tiwari - फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) मुश्किलों में फंस गई हैं। भोपाल में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान उन्होंने भगवान को लेकर विवादित बयान दिया है। इसकी वजह से उनपर केस दर्ज हो गया है। भोपाल के श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन में श्वेता तिवारी के खिलाफ IPC की धारा 295(A) के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
महंगा पड़ा मजाक 
श्वेता पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल एक वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में श्वेता ने कहा कि ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह बात तो कह दी, पर इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari
भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने कहा है कि हमें गृह मंत्री से निर्देश मिले हैं। हमारी जानकारी में भी मामला आया है। क्या कार्यवाही कर सकते हैं, इसकी जांच हो रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई कर सकेंगे। श्वेता फैशन से जुड़ी एक वेब सीरीज की तैयारियों और प्रमोशन को लेकर प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं।
विज्ञापन

4 of 4
श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram/shweta.tiwari
जलाए गए पोस्टर
संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा पर श्वेता तिवारी की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन किया। उनकी तस्वीरों को जलाया गया। मंच के मध्य प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि श्वेता तिवारी ने जिस प्रकार भगवान का अपमान करके अनर्गल बयानबाजी की है, वेब सीरीज की हम भोपाल में शूटिंग नहीं होने देंगे। हम गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी से निवेदन करते हैं कि इसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। अपराधिक प्रकरण दर्ज करें। इस वेब सीरीज की शूटिंग की अनुमति भोपाल में न दी जाएं। देवी-देवताओं का अपमान करने का ठेका फिल्म डायरेक्टर, फिल्म के हीरो-हीरोइनों ने ले रखा है। इसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। श्वेता तिवारी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें