फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग को लेकर सितारों ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र, 50 के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Sat, 05 Oct 2019 11:22 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मणिरत्नम, पीएम नरेन्द्र मोदी और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
जुलाई 2019 में कुछ सेलेब्स ने मॉब लिंचिंग के मुद्दे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी को खुला पत्र लिखा था। अब इस मामले में नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को इस मामले में करीब 50 सेलिब्रिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिन सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमें रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और अपर्णा सेन जैसे सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

3 of 5
Mob Lynching
रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा फाइल किए गए केस पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त तिवारी ने फैसला सुनाया था, जिसके बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सुधीर ने बताया कि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त को ये आर्डर पास किया था। मेरी पेटिशन को स्वीकार किया गया था, जिसकी रसीद देकर गुरुवार को सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

4 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
सुधीर ने आगे कहा कि उन्होंने लगभग दस्तखत करने वाले पचास लोगों के नाम पर पेटिशन डाली थी। इस पेटिशन में उन्होंने देश की इमेज को खराब करने और प्रधानमंत्री के बढ़िया काम को कम आंकने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
maniratnam - फोटो : social media
क्या है मामला
गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ही कुछ सेलेब्स ने पीएम मोदी को एक खुला पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने मांग की थी कि वे मॉब लिंचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए और आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। पत्र में लिखा था कि हमारा संविधान भारत को एक धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र बताता है, जहां हर धर्म, समूह, लिंग, जाति के लोगों के बराबर अधिकार हैं। इस पत्र में मांग की गई है कि दलितों, मुस्लिमों और दूसरे अल्पसंख्यकों की लिंचिंग की रोकथाम हो। इसके साथ ही आगे ये भी लिखा था कि पीएम मोदी के मात्र ऐसी घटनाओं की आलोचना कर देने भर से काम नहीं चलेगा।

पढ़ें: करीना कपूर ने चलाया फावड़ा तो डांस करते हुए उर्वशी रौतेला ने उतारा टॉप, पढ़ें पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें