फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fimly Wrap: जगजाहिर हुआ नव्या-सिद्धांत का याराना और 'अजमेर 92' पर मंडराए विवाद के बादल, पढ़ें फिल्मी खबरें

Mon, 05 Jun 2023 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धांत, नव्या नवेली नंदा, अजमेर-92 - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में सक्रिय न हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच डेटिंग की खबरें चल रही हैं। हालांकि, इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन दोनों को कई मौकों पर एक साथ जरूर देखा गया है। 
Siddhant-Navya: मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे नव्या-सिद्धांत, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

3 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन की गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और उम्दा अभिनेत्रियों में होती है। अब तक उन्होंने अपनी कई परफॉर्मेंस से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। वेब सीरीज 'आर्या' में भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस शो के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। 
Sushmita Sen: 'आर्या 3' की शूटिंग हुई पूरी, डायरेक्टर राम माधवानी के साथ खुशी से झूमती दिखीं सुष्मिता सेन

4 of 11
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ अपने बच्चों की सफलता को देखकर भी एक प्राउड पिता का फील ले रहे हैं। एसआरके की बेटी सुहाना खान जल्द ही अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, उनके बड़े बेटे आर्यन खान बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आर्यन इन दिनों अपनी डायरेक्शनल डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह छह पार्ट की सीरीज जबसे शुरू हुई है, तबसे चर्चाओं में है। वहीं, अब इसके स्टारकास्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीरीज से इंडस्ट्री के एक बड़े सितारे के जुड़ने की जानकारी है। 
Stardom: आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' में होगा इस सुपरस्टार का कैमियो, शाहरुख-रणवीर भी होंगे हिस्सा?

विज्ञापन

5 of 11
कोल्लम सुधी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत में एक के बाद एक सितारों के जाने से पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल हैष ऐसा लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों में आदित्य सिंह राजपूत से लेकर वैभवी उपाध्याय सहित कई स्टार्स को खोने के दर्द से उनके फैंस आज भी उबर नहीं पाए हैं। अब इसी क्रम में एक और बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ के दिग्गज अभिनेता  कोल्लम सुधी की कार का एक्सीडेंट में मौत हो गई है।
दुखद: कार दुर्घटना में साउथ अभिनेता कोल्लम सुधी की मौत, 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

6 of 11
गूफी पेंटल - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती थे। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि भी की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल पसर गया है क्योंकि अभिनेता  गूफी पेंटल हमारे बीच नहीं रहे। आज ही अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर ले आया गया है, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की जाएगी।
Gufi Paintal Passed Away: नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा' गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

7 of 11
फराह खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान काफी मजबूत बॉन्ड साझा करते हैं। दोनों बेहद पुराने दोस्ते हैं, जिन्होंने एक-दूजे की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को बेहद करीब से देखा है, और हमेशा एक दूजे के साथ खड़े भी रहे हैं। ऐसी ही एक घटना को याद कर फराह खान ने एक थ्रोबैक वीडियो में साझा किया था कि एक समय ऐसा था जब वह इमोशनल ट्रॉमा से गुजर रही थीं। उस वक्त उन्हें शाहरुख की याद आई और वह फोन मिलाकर रोने लगीं। फराह तकरीबन आधे घंटे रोईं, इस पर शाहरुख ने जो किया वह दिल जीतने वाला है। 
Farah SRK: जब फराह के रोने पर शाहरुख खान ने किया था यह काम, फिल्ममेकर आज भी करती हैं सम्मान

8 of 11
अजमेर 92 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘अजमेर-92’ रिलीज से पहले ही विवाद के घेरे में आ चुकी है। जी हां, कथित तौर पर कहा जा रहा है कि यह फिल्म अल्पसंख्यक समुदाय को टारगेट करती है और 30 साल पहले अजमेर में टीनएज लड़कियों पर हुए आपराधिक हमले पर बेस्ड है। वहीं,  फिल्म के कंटेंट को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने ‘अजमेर-92’ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसे बैन करने की मांग की है।
Ajmer 92: रिलीज से पहले विवाद में आई 'अजमेर 92' , इस मुस्लिम संगठन ने उठाई फिल्म को बैन करने की मांग

9 of 11
सत्यप्रेम की कथा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी 'भूल भुलैया 2' के बाद फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' से दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। मूवी की थिएट्रिकल रिलीज में कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
SatyaPrem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री ने उड़ाए फैंस के होश

10 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : social media
फिल्म 'ब्लडी डैडी' में ब्लड गेम खेलते नजर आने वाले अभिनेता शाहिद कपूर की चर्चा इन दिनों चारों तरफ हो रही है। जहां एक तरफ अभिनेता अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते भी नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने जहां एक इंटरव्यू में अपनी मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर संग अपने रिश्तों का खुलासा किया था, वहीं इस बार अभिनेता ने यह बता दिया है कि हॉलीवुड में डेब्यू करने की उनकी क्या प्लानिंग है। तो चलिए जानते हैं शाहिद कपूर हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे या नहीं..?
Shahid Kapoor: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धूम-धड़ाका करेंगे शाहिद कपूर? अभिनेता का जवाब सुन चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन

11 of 11
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का नाम पिछले काफी समय से मीडिया में उछल रहा है। दोनों की निजी जिंदगी मानो पिछले कुछ महीनों में सभी के लिए आम हो गई है। जहां एक तरह नवाजुद्दीन और आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिन आलिया को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जिसने मीडिया में एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। सभी को यही जानना है कि आलिया के तस्वीरों में दिखाने वाला यह मिस्ट्री मैन आखिर कौन है? इस बात से पर्दा उठाते हुए आलिया ने खुलासा कर दिया है कि आखिर उनका और मिस्ट्री मैन का रिश्ता क्या है...
Aaliya Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी के जीवन में फिर हुई प्यार की एंट्री, आलिया ने मिस्ट्री मैन पर किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें