नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। अपने अभिनय के बूते दर्शकों के बीच उन्होंने खास जगह बनाई है। नवाजुद्दीन ने तमाम फिल्मों में कई अलग-अलग रोल अदा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हालांकि, नवाज ने तमाम संघर्षों से गुजरते हुए आज यह मुकाम पाया है। आज भी अपने मुश्किल भरे दिनों की यादें एक्टर को याद हैं।