फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऑस्कर स्टेज पर हुई हाथापाई और कबीर खान का राष्ट्रवाद पर बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 28 Mar 2022 08:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े समारोह ऑस्कर का आयोजन का इंतजार हर कलाकार और कला की दुनिया से जुड़े इंसान को होता है। दुनियाभर के सितारे यहां शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
विल स्मिथ- क्रिस रॉक, कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े समारोह ऑस्कर का आयोजन का इंतजार हर कलाकार और कला की दुनिया से जुड़े इंसान को होता है। दुनियाभर के सितारे यहां शिरकत करते हैं, जहां यह शो अपनी शानो-शौकत के लिए जाना जाता है तो वहीं कई बार इस शो में भी विवाद देखने को मिल ही जाता है। इस बार भी ऑस्कर में एक बड़ा बवाल देखने को मिला, लेकिन इस बार ऑस्कर समारोह के स्टेज पर कुछ ऐसा हो गया, जिसके बारे में शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। मशहूर एक्टर विल स्मिथ ने शो को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज में पर ही सबके सामने मुक्का जड़ दिया।

Oscars 2022: पत्नी पर मजाक सहन नहीं कर पाए विल स्मिथ, ऑस्कर स्टेज पर ही Chris Rock को जड़ा मुक्का, देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 10
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान को अक्सर किसी न किसी वजह से ट्रोल किया जाता है। इस बात को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कबीर खान का दर्द छलका। कबीर खान ने राष्ट्रवाद और देशप्रेम में अंतर बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये जरुरी नहीं है कि देश के लिए प्यार जताने के लिए दूसरा पक्ष भी दिखाया जाए। कबीर ने कहा कि कभी-कभी हम अपनी फिल्मों में तिरंगा दिखाते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद और देशप्रेम में बहुत अंतर है।

Kabir Khan: मुगलों को राष्ट्र निर्माता बताने के बाद कबीर खान ने फिर दिया बयान, बोले- राष्ट्रवाद के लिए है विलेन की जरूरत
विज्ञापन

3 of 10
कंगना रणौत ने किया विल स्मिथ का समर्थन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म जगत के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित ऑस्कर पुरस्कार का 94वां संस्करण आयोजित हो चुका है। इस साल आयोजित हुई ऑस्कर सेरेमनी में कई फिल्मों और कलाकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि इस दौरान सेरेमनी में कुछ ऐसी घटना भी देखने को मिली, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ऑस्कर सेरेमनी के लाइव प्रसारण के दौरान क्रिस रॉक को अभिनेता विल स्मिथ ने थप्पड़ मार दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑस्कर सेरेमनी में हुई इस घटना पर सभी अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी मामले पर अपना पक्ष रखा है।

Oscar 2022: विल स्मिथ के समर्थन में आगे आईं कंगना रणौत, कहा- ‘कोई मेरी मां- बहन का मजाक उड़ाता तो’

4 of 10
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के स्टार कपल हैं। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं, तो फैंस का दिल जीत लेते हैं। बीते काफी समय से दोनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाएंगे। वहीं, अब इन सब खबरों पर रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

Ranbir-Alia Wedding: अप्रैल में होगी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी? एक्टर की बुआ रीमा जैन ने बताई सच्चाई
विज्ञापन

5 of 10
ऑस्कर में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद नहीं किया गया - फोटो : social media
94वां ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थियेटर में सम्पन्न हो चुका है, लेकिन इसका खुमार लोगों के दिलों में अभी तक बरकरार है। ऑस्कर्स में हर श्रेणी में अवॉर्ड देने के साथ-साथ हर बार दुनिया को अलविदा कह चुके सितारों को याद किया जाता है। इस साल 'मेमोरियम' में दुनिया भर की तमाम शख्सियतों को ट्रिब्यूट दिया गया। हालांकि, इस दौरान हिंदी सिनेमा के दो महान कलाकार लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद नही किया गया, जिससे भारतीयों के दिलों में ऑस्कर के लिए खटास और गुस्सा भर गया है। इस गुस्से का असर सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है।

Oscars 2022: ऑस्कर सेरेमनी में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को याद ना करने पर भड़के भारतीय, ट्विटर पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

6 of 10
आरआरआर-ईसाबेल कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
एस एस राजमौली की फिल्म आरआरआर पूरे देश में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। दमदार कहानी की वजह से यह फिल्म पूरे भारत में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में ओलिविया के कैरेक्टर को लोगों की काफी सराहना मिली है, लेकिन क्या आपको पता है कि आरआरआर के लिए एस एस राजमौली की पहली पसंद ओलिविया नहीं बल्कि कोई और थी? हैरान रह गए न? दरअसल, सबसे पहले कैटरीना कैफ की बहन को यह फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।

RRR: कटरीना की बहन ईसाबेल से हो गई भारी भूल, आरआरआर के इस अहम रोल को कर दिया था रिजेक्ट
विज्ञापन

7 of 10
पायल रोहतगी - फोटो : Instagram
कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' जब से आया है, तभी से सुर्खियों में बना रहता है। इस शो में कंटेस्टेंट्स आए दिन खुद को बचाने के लिए अपनी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे राज का खुलासे करते हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता। हाल ही में पायल रोहतगी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं पायल का राज सुनकर कंगना को भी अपने पुराने दिन याद आ गए।

Lock Upp: काम पाने के लिए काला जादू और वशीकरण करती थीं पायल रोहतगी, कंगना बोलीं- ‘मेरे लिए भी लोग...’

8 of 10
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के नंबर वन ब्रांड रहे अभिनेता अक्षय कुमार की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की पिछली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का जो हश्र हुआ है, उसके बाद से उनकी फिल्मों के निर्माता हिले हुए हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ और ‘अतरंगी रे’ के बाद ये तीसरी फिल्म होगी।

Mission Cinderella: अक्षय कुमार की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, ‘बच्चन पांडे’ के पिटने के साइड इफेक्ट्स

9 of 10
पूजा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
कुमकुम भाग्य सीरियल की अभिनेत्री पूजा बनर्जी हाल ही में मां बनी हैं। इस समय वह अपनी जिंदगी को एंज्वाय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। अभिनेत्री ने एक लव लेटर के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया। मां बनने के बाद पूजा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वह अक्सर तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी के पल साझा करती रहती हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Pooja Banerjee: कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी ने साझा की अपनी बेबी की पहली तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
विज्ञापन

10 of 10
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली स्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम काफी सर्खियों में रही थी, हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद उसे दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जितना की मेकर्स को इस फिल्म से उम्मीद थी। आज के दौर में हिंदी भाषी क्षेत्र में साउथ की फिल्में जिस तरह से ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही हैं, फिल्म राधे श्याम को लेकर दर्शकों की उस तरह के प्रतिक्रिया नहीं रही। हालांकि फिल्म 'राधे श्याम' ने साउथ में बॉक्स ऑफिस पर तकरीब ठीक-ठाक कमाई की है। फिलहाल अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। 

Radhe Shyam Ott Release: साउथ एक्टर प्रभास-पूजा हेगड़े की 'राधे श्याम' ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और किस प्लेटफार्म पर देख सकते हैं आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें