फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवेक अग्निहोत्री को मिली 'वाय' श्रेणी की सुरक्षा और बच्चन पांडे ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 18 Mar 2022 08:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए चार से पांच सशस्त्र कमांडो को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 10
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए चार से पांच सशस्त्र कमांडो को तैनात किया गया है। प्रवास और पूरे भारत में यात्रा के दौरान सीआरपीएफ द्वारा उनकी सुरक्षा की जाएगी। बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने ही 1990 के दशक में कश्मीरी पंडित समुदाय के नरसंहार के पीड़ितों की पहली पीढ़ी के वीडियो साक्षात्कारों पर आधारित, 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई है।

The Kashmir Files: द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी गई 'वाय' श्रेणी की सुरक्षा
विज्ञापन

2 of 10
बच्चन पांडे - फोटो : Social Media
होली के मौके पर अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बच्चन पांडे' रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर आने के बाद से ही खिलाड़ी कुमार के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि रिलीज के बाद इस फिल्म की राहें आसान नहीं लग रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को हिट साबित होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' को 'द कश्मीर फाइल्स' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने अभी तक 98.30 करोड़ का कारोबार किया है, जो अपने आप में चौंका देने वाला है।

The Kashmir Files VS Bachchhan Paandey: 'द कश्मीर फाइल्स' ने बढ़ाई 'बच्चन पांडे' की मुसीबतें, पहले दिन की कमाई से तय होगा फिल्म का भविष्य
विज्ञापन

3 of 10
नीतू कपूर - फोटो : social media
आज होली के त्यौहार में पूरा देश रंगों से सराबोर है और आमजन से लेकर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए होली की शुभकामनाएं साझा कर रहे है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।  इस दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी ऋषि कपूर संग होली को याद किया है। उन्होंने ऋषि कपूर की होली खेलते हुए वीडियो शेयर की ही जिसमें कई दिग्गज लोग दिखाई दे रहे हैं, इसी के साथ नीतू कपूर ने ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सेफ होली खेलने और कोरोना से सावधानी बरतने की अपील की थी।

Holi 2022: नीतू कपूर ने शेयर किया पति ऋषि कपूर का आखिरी होली ट्वीट, अभिनेता ने की थी कोरोना से बचने की अपील

4 of 10
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की पहली होली - फोटो : social media
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इस साल कई ऐसे कपल्स हैं, जिनकी अभी-अभी शादी हुई है। उनके लिए ये होली काफी स्पेशल है, क्योंकि शादी के बाद उनकी यह पहली होली है। ये लिस्ट काफी लंबी है और इसी लिस्ट में बॉलीवुड की स्टार जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी शामिल हैं। लोग उनकी पहली होली देखने के लिए काफी उत्सुक है और उनकी इस उत्सुकता को खत्म करते हुए कटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं।
 
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Holi: विक्की के प्यार में रंगी कटरीना कैफ, ससुराल में इस तरह मनाई पहली होली
विज्ञापन

5 of 10
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के छह दिन बाद ही साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरती नज़र आ रही है। 350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म, अब तक केवल 200 करोड़ क्लब के करीब ही पहुंच पाई है। यही कारण है कि इस फिल्म को फ्लॉप की कैटिगिरी में रखा जा रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधे श्याम छह दिनों में केवल 184 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है।

Radhe Shyam Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी 'राधे श्याम', साउथ में भी नहीं चल पाया प्रभास का क्रेज
विज्ञापन

6 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
देशभर में आज रंगो का उत्सव मनाया जा रहा है। होली के त्योहार के मौके पर आम से लेकर खास सभी लोग डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में रंगभरे इस माहौल में मनोरंजन जगत के सितारे भी रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल होली के मौके पर उर्फी ने अपने सभी फैंस को खास अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उर्फी के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

Happy Holi: होली के मौके पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग बोले- कुछ और नहीं मिला पहनने को
विज्ञापन

7 of 10
ओक्साना श्वेत्स - फोटो : सोशल मीडिया
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बम धमाकों और मासूम जनता की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स का कीव में एक रूसी हमले के दौरान निधन हो गया था। हालांकि 67 वर्षीय अभिनेत्री के मृत्यु की पुष्टि नहीं हो पाई थी। अब यंग थिएटर कम्युनिटी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है। बता दें कि ओक्साना ने लंबे समय तक यंग थिएटर कम्युनिटी के साथ काम किया था, वह इसकी सदस्य भी थीं। 

Russia Ukraine War: "दुश्मन के लिए कोई क्षमा नहीं", रूस के रॉकेट से हुई Oksana Shvets की मौत पर भड़की यंग थिएटर कम्युनिटी

8 of 10
हिना खान होली सेलिब्रेशन - फोटो : insta
आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में सभी रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारें भी होली की मस्ती में रंग चुके हैं। अब एक्ट्रेस हिना खान ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बॉयफ्रेंड रॉकी संग जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। दोनों होली सेलिब्रेशन को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

Happy Holi: होली सेलिब्रेशन में हिना खान ने की जमकर मस्ती, बॉयफ्रेंड रॉकी को गोद में उठाती नजर आईं एक्ट्रेस
 

9 of 10
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामारी से जूझते हुए पूरे विश्व को करीब 2 साल का समय हो रहा है। कोरोना की वजह से सारे त्योहार फीके हो गए थे। अब जैसे-जैसे देश में कोरोना वायरस कमजोर पड़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की जिंदगी पटरी पर आ रही है। त्योहारों में फिर से रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में रंगों का त्योहार होली भी लोग मना पा रहे हैं। होली की बात हो और बॉलीवुड का जिक्र न हो ये भला कैसे हो सकता है। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने-अपने अंदाज में होली मना रहे हैं। 
 
गदर 2: फिल्म के सेट पर सनी देओल ने की होली की मस्ती, डायरेक्टर अनिल शर्मा को भी जमकर लगाया रंग
विज्ञापन

10 of 10
मौनी रॉय सूरज नंबियार - फोटो : सोशल मीडिया
महामारी के दो साल बाद, भारत इस वर्ष पूरी ऊर्जा के साथ होली मना रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आने की वजह से, रंगों के त्योहार को अपना महत्व वापस मिल रहा है। इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट साझा की है। उन्होंने न केवल शुभकामनाएं दीं हैं, बल्कि अपने होली उत्सव की कुछ झलकियां भी साझा कीं।

Holi 2022: शादी के बाद मौनी-सूरज की पहली होली, बिग-बी ने जया को लगाया रंग; सेलेब्स ने ऐसे दी फैंस को शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें