फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: थम नहीं रही विवेक-अनुराग के बीच की रार और मुश्किल में फराह के पति शिरीष, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 15 Dec 2022 07:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विवेक अग्निहोत्री-फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कभी किसी स्टार से जुड़ी अपडेट सामने आती हैं तो कभी किसी फिल्म से जुड़ी खबरें चर्चा बटोरती हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
 
विज्ञापन

2 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। वह आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते हुए नजर आते हैं। इस बार वह फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से भिड़ गए हैं। विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप के बीच बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बहस बीते मंगलवार (13 दिसंबर) को एक ट्वीट से शुरू हुई थी, जब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के विचारों पर असहमति जताई थी। इसके बाद अनुराग ने भी विवेक की रिसर्च पर सवाल उठाए। अब एक बार फिर विवेक ने अनुराग के इस ट्वीट का जवाब दिया है।
'हिंदू कभी मरे ही नहीं, यह साबित करो', रिसर्च वाले सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री
विज्ञापन

3 of 11
फराह खान, शिरीष कुंदर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 2017 में शिरीष कुंदर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद वह विवादों में आ गए थे। अब पांच साल बाद शिरीष के इसी बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ पुलिस को फटकार लगाई और विवेचना को जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।
Shirish Kunder: मुश्किल में फराह खान के पति शिरीष, CM योगी पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

4 of 11
मलाइका अरोड़ा-भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो इन दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है। मलाइका इस शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम बातें शेयर करती नजर आती हैं। साथ ही उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य भी मलाइका से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो की एक क्लिप साझा की। हमेशा की तरह कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। लेकिन, इस बार मलाइका की दोस्त भारती सिंह उनके बचाव में उतरी हैं। उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Moving In With Malaika: मलाइका के बचाव में उतरीं लल्ली, दोस्तों को ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

5 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के 28वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर आज तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की है। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में एंट्री ली। इस दौरान ममता बनर्जी दोनों सितारों का जोरदार स्वागत करती नजर आईं। फेस्टिवल में रानी मुखर्जी ने मंच पर कदम रखने से पहले उसे छूकर माथे पर लगाया। ब्लैक कलर की साड़ी में रानी का लुक काफी शानदार लग रहा है। रानी और शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कई बड़े फिल्मी सितारे भी वहां मौजूद दिखे। फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान ने सोशल मीडिया नेगेटिविटी पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पॉजिटिव रहेंगे।
Kolkata Film Festival: सोशल मीडिया नेगेटिविटी पर शाहरुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दुनिया चाहे जो भी करे हम तो...
विज्ञापन

6 of 11
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : insta/yrf
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' हाल ही में रिलीज किया गया है और इसके तुरंत बाद यह विवादों में भी फंसता दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता चिगुरुपति बाबू राव ने भी इस गाने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
Pathaan Song Controversy: 'पठान' के गाने बेशरम रंग पर एक और नेता ने उठाए सवाल, कहा- विडंबना है कि जनता ने भी..
विज्ञापन

7 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के निर्देशन में बनने जा रही 'फर्जी' से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस सीरीज की कहानी को लेकर कोई भी अधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर शाहिद कपूर की ‘फर्जी’ अगले साल फरवरी में स्ट्रीम हो सकती है।
Shahid Kapoor: इस दिन रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी', साउथ के इस सुपरस्टार संग मचाएंगे धमाल

 

8 of 11
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media
छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल्स की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया ने इस साल के 49वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी करते हुए बता दिया है कि पिछले हफ्ते किस सीरियल को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। इस हफ्ते भी हर बार की तरह ‘अनुपमा’ पहले नंबर की ‘गद्दी’ पर काबिज है, लेकिन ‘पंड्या स्टोर’ने अपनी पोजीशन में आए उछाल से कई सीरियल्स के लिए परेशानी खड़ी कर दी। तो आइए बिना देर किए आपको 49वें हफ्ते के टॉप पांच टीवी सीरियल्स के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रही है।
TRP Week 49: ‘अनुपमा’ का टीआरपी लिस्ट में दबदबा जारी, ‘पंड्या स्टोर’ने इन दो सीरियल्स को दिया झटका

9 of 11
बांग्लादेशी फिल्म हवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बांग्लादेशी फिल्म उद्योग में एक नई हवा लाने वाली फिल्म 'हवा' अब पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। मिथक फंतासी और रहस्य-थ्रिलर पर आधारित  फिल्म 'हवा'  29 जुलाई 2022 को बांग्लादेश के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अभी भी फिल्म बांग्लादेश के सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए अब इसे भारत में भी रिलीज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिल्म को बांग्लादेश की तरफ से 95वें अकादमी पुरस्कार( ऑस्कर) की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भी भेजने का फैसला हो चुका है।
Hawa: भारत में रिलीज होने जा रही बांग्लादेश की आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टि, यहां जानिए फिल्म की कहानी व रिलीज डेट

10 of 11
अक्षय कुमार फिरोज नाडियाडवाला और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी 3 को लेकर निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, फिल्म की लीड स्टारकास्ट को लेकर काफी वक्त से असमंजस बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाडियाडवाला ने फिल्म के लिए दो स्क्रिप्ट लॉक की हैं, जिसमें एक अक्षय कुमार तो दूसरी कार्तिक आर्यन के लिए है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि किस स्टार को लेकर कौन सी स्क्रिप्ट फाइनल की गई है।
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार या फिर कार्तिक आर्यन, कौन बनेगा हेराफेरी 3 का हीरो, स्क्रिप्ट को लेकर फंसा पेच
विज्ञापन

11 of 11
स्त्री, रूही, भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 
कभी फिल्म निर्माण में सैफ अली खान के पार्टनर रहे निर्माता दिनेश विजन का अपने कल्पनालोक के हॉरर यूनिवर्स पर भरोसा अब भी नहीं टूटा है। इस काल्पनिक दुनिया की अब तक तीन फिल्में ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘स्त्री’ को छोड़कर बाकी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही हैं। लेकिन, सुनने में आया है कि दिनेश विजन इस पर ध्यान न देते हुए इस हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के लिए अगले साल मार्च से फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि, अभिनेता राजकुमार राव ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में ये कह चुके हैं कि इस फिल्म के लिए अभी तक फिल्म निर्माण कंपनी से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
Stree 2: हॉरर यूनिवर्स पर अब भी कायम दिनेश विजन का भरोसा, ‘भेड़िया’ फ्लॉप होने के बावजूद शुरू करेंगे 'स्त्री 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें