फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: लाइगर का ट्रेलर रिलीज और बॉलीवुड पर फिर गाना चुराने का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 21 Jul 2022 08:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
लाइगर,केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्मी दुनिया की इन्हीं छोटी- बड़ी खबरों के लिए हम हर रोज आपको फिल्मी रैप के जरिए मनोरंजन जगत की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 बड़ी खबरों के जरिए जानते हैं आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ नया हुआ। 
विज्ञापन

2 of 11
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा-स्टारर 'लाइगर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय का धांसू अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया है। इस दौरान वहां काफी बड़े स्तर पर इवेंट का आयोजन किया गया। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही
विज्ञापन

3 of 11
THE GRAY MAN - फोटो : Twitter- @NetflixFilm
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक एंथनी रूसो और जो रूसो इन दिनों मुंबई में है। बुधवार रात इस फिल्म के प्रीमियर के बाद अगले दिन फिल्म के दोनों निर्देशकों और धनुष ने मीडिया से मुलाकात की। इस मौके पर धनुष ने कहा कि आज भारतीय सिनेमा भाषाई दायरे से निकलकर विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है। डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से हम विदेशों की फिल्में बड़ी आसानी से अपने स्क्रीन पर देख सकते है और हमारे यहां की फिल्में विदेशो में भी खूब देखी जा रही है। 


The Gray Man: भाषा विवाद पर बोले धनुष, देसी फिल्मों का भाषाई विवाद ठीक नहीं हमारी पहचान भारतीय सिनेमा

4 of 11
केसरिया गाना - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में आने वाली हैं शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं ब्रह्मास्त्र सितंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसका गाना केसरिया का जब टीजर लॉन्च हुआ था, तब ये फैंस को बहुत पसंद आया था। लेकिन जब हाल ही में इस फिल्म का पूरा गाना रिलीज किया गया तो ये फैंस को पसंद नहीं आया। वहीं इस गाने को पाकिस्तान के एक गाने की कॉपी भी बताया गया। केसरिया गाना पाकिस्तान के एक गाने लारी छूटे से काफी मिलता जुलता है। जिसके बाद पाकिस्तान के अभिनेता फिरोज खान ने बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई है। 

Brahmastra: 'केसरिया' गाना चुराने के आरोप पर पाकिस्तानी एक्टर की बॉलीवुड को खरी-खरी, कहा- बहुत बेहूदा है...
विज्ञापन

5 of 11
sushmita sen, rohman shawl, lalit modi - फोटो : social media
मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ललित मोदी और सुष की तस्वीरें देख कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन सबके बीच रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर सुष्मिता को इशारों-इशारों में सलाह दे डाली है।

Sushmita Lalit Affair: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने इशारों-इशारों में सुष को दी सलाह, कहा- पहले खुद को कंप्लीट...
विज्ञापन

6 of 11
टाॅम क्रूज नेट वर्थ - फोटो : instagram/tomcruise
हॉलीवुड फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने न केवल 'ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन (1.1 बिलियन)' का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि 'आयरन मैन 3 (1.21 बिलियन डॉलर)', 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस (1.23 बिलियन डॉलर)', 'इनक्रेडिबल्स 2 (1.24 बिलियन डॉलर)' को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। बता दें कि फिल्म की सफलता के बाद टॉप क्रूज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म टॉप गन: मेवरिक के जरिए तकरीबन 800 करोड़ रुपये (0.1 बिलियन डॉलर) की कमाई की है।

Tom Cruise: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने टॉम क्रूज, अक्षय कुमार से आठ गुना ज्यादा फीस लेते हैं एक्टर
विज्ञापन

7 of 11
swara bhaskar - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने विचारों और बयानों को बड़ी बेबाकी से सबके सामने रखती हैं। स्वरा आए दिन अपने इन्हीं बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद कहा है। सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देने वाली स्वरा एक बार फिर सबके निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री के ट्वीट करते ही यूजर्स ने उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी है। 

Swara Bhaskar: मो. जुबैर की जमानत पर स्वरा ने सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद, नेटिजन्स ने जमकर लगाई क्लास

8 of 11
विपुल अमृतलाल शाह-विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विद्युत जामवाल अभिनीत एक्शन से भरपूर 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई हैं। इस सुपरिहट मूवी फ्रेंचाइजी को पसंद करने वालों के लिए अब एक अच्छी खबर है। यब अब वेब सीरीज के रूप में ओटीटी पर भी नजर आएगी। कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले फिल्म प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कमांडो फ्रेंचाइजी की फिल्में अब बिल्कुल अलग अंदाज में ओटीटी पर लॉन्च की जाएंगी। इसे डिज्नी प्लस हॉटर स्टार पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सीरीज के रूप में तब्दील होने वाली यह पहली फ्रेंचाइजी होगी और यह भारत में नया ट्रेंड सेट करेगी। 

Commando: 'कमांडो' फ्रेंचाइजी की फिल्मों पर बनेगी वेब सीरीज, इस ओटीटी पर होगी रिलीज

9 of 11
हाउस ऑफ द ड्रैगन - फोटो : सोशल मीडिया
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' सीरीज का पहला आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो गया है। एचबीओ की इस ओरिजनल सीरीज में किंग विसरीज के शासन के तहत हाउस टारगेरियन के इतिहास को दर्शाया गया है। बता दें कि यह कहानी "गेम ऑफ थ्रोन्स" की घटनाओं से 200 साल पहले सेट की गई है। 

House of the Dragon Trailer: रिलीज हुआ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल का ट्रेलर, सामने आएगी 200 साल पुरानी कहानी

10 of 11
पुरी जगन्नाथ, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हो गया है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषा में एक साथ शूट किया गया है। इस फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, तो उनके साथ अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान पुरी जगन्नाथ ने विजय के करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Liger: विजय देवरकोंडा के करियर को लेकर पुरी जगन्नाथ ने दिया बड़ा बयान, बोले- भारतीय सिनेमा की अगली...
विज्ञापन

11 of 11
शूटिंग के दौरान चोटिल हुए भुवन बाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश के नंबर वन यूट्यूबर रहे अभिनेता भुवन बाम अपनी नई सीरीज की शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हो गए हैं। भुवन बाम की पिछली सीरीज सीधे यूट्यूब पर रिलीज हुई थी और जबर्दस्त हिट रही थी। अब वह अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘ताजा खबर’ की शूटिंग कर रहे हैं, इसी सीरीज की शूटिंग एक एक्शन सीन करते समय भुवन बाम घायल हो गए। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक भुवन बाम की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और शूटिंग स्थगित करने की बजाय उन्होंने चोटिल अवस्था में ही सीरीजी की शूटिंग जारी रखी है।

Bhuvan Bam: ओटीटी सीरीज की शूटिंग के दौरान भुवन बाम को लगी चोट, कंधे और पसलियों में दर्द के बीच जारी रखा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें