बॉलीवुड के चार्मिंग और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बार फिर से टाइगर दहाड़ मारने को तैयार हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच मेकर्स ने हीरोपंती 2 का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है और बबलू फिर से लोगों का दिल जीतने को तैयार है। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी हीरोपंती 2 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आ गया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने'।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में ही है लेकिन फैंस अभी से ही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म से जुड़े एक छोटे से वीडियो क्लिप ने फैंस की बेताबी और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, शनिवार को रणबीर कपूर के एक फैन पेज ने एक वीडियो साझा किया जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। वीडियो हिमाचल के मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म के क्रू के साथ कुछ चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में रणबीर सफेद कुर्ता पायजामा पहने हैं जबकि रश्मिका लाल साड़ी में नजर आ रही हैं।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुई एक हफ्ता हो चुका है और फिल्म ने इन्हीं कुछ दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यश के डायलॉग को अलग-अलग अंदाज में बोल रहा है। इसी बीच अब साउथ के अभिनेता भी 'केजीएफ चैप्टर 2' की खूब तारीफ कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के बाद अब प्रभास और राम चरण ने यश के काम और इस फिल्म की तारीफ की है।
यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर-2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म के हिंदी संस्करण ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 268.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना लिया है। केजीएफ के सीक्वल की रिकॉर्ड तोड़ सफलता को देखते हुए, 'पुष्पा: द राइज' के सीक्वल की शूटिंग रोक दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा के पहले भाग की सफलता के बाद, फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग तेज गति से हो रही थी। लेकिन अब फिल्म के निर्देशन सुकुमार के अनुरोध पर हैदराबाद में हो रही पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है।
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर
- फोटो : Instagram @kartikaaryan
फिल्म 'भूल भुलैया 2' का टीजर आने के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म से कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें कार्तिक चुड़ैलों से घिरे नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मिलिए मेरी सहेलियों से #RoohBaba, भूल भुलैया देखने आइए 20 मई को। कार्तिक के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
'अनेक' में आयुष्मान खुराना का लुक
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों की पसंद और अपने किरदारों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना अब जल्द ही एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'अनेक' में पहली बार आयुष्मान एक अंडरकवर कॉप के अवतार में नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना ने अपनका एक और लुक सबके साथ साझा किया है। फैंस को आयुष्मान का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 25 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन भी थे। इस बीच हाल ही में राम चरण आजादी का अमृत महोत्सव के पुष्पांजलि समारोह में शामिल हुए। भारत सरकार की ओर से हैदराबाद के परेड ग्राउंड में वीरुला संकू स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में राम चरण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। यह आयोजन भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी को दर्शकों ने 'शेरशाह' फिल्म में काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया तो ये खबरें आने लगी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को असल जिंदगी में भी एक साथ देखना फैंस को काफी पसंद है। हालांकि दोनों की ओर से कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की गई। वहीं, अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है और अब कपल का ब्रेकअप हो चुका है।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो चुके हैं। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस काफी समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। शादी के बाद रणबीर और आलिया की रिसेप्शन पार्टी भी हो चुकी है। इस पार्टी में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की थी। रणबीर और आलिया की मुलाकात फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी। पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।
कंगना रणौत के शो ‘लॉक अप’ से हाल ही में करणवीर बोहरा बाहर हो गए थे। उन्हें दूसरी बार शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था, लेकिन वह अपना गेम बेहतर नहीं बना पाए। नतीजतन उन्हें दर्शकों के कम वोट मिले और वह शो से बाहर हो गए। 'लॉक अप' से बाहर आने के बाद करणवीर बोहरा ने हाल में शो का हिस्सा बने प्रिंस नरूला को लेकर एक बयान दिया और उन्हें गॉसिप चाची कह दिया। इस बयान के बाद प्रिंस की पत्नी और अभिनेत्री युविका चौधरी ने करणवीर को खरी-खोटी सुनाई है।