फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: भीड़ से हटी PM मोदी की आवाज और थलाइवी के मेकर्स ने कंगना से मांगे पैसे, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

Wed, 22 Mar 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
भीड़, कंगना रणौत - फोटो : social media
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती ही रहती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कांतारा - फोटो : twitter
ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा पिछले साल की सबसे ज्यादा चर्चित  फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कई कीर्तिमान अपने नाम किए थे। फिल्म के बाद से दर्शक इसके आगे की कहानी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आए थे, जिसे देखते हुए मेकर्स ने इसके प्रीक्वल की घोषणा की थी। अब उगादी के त्योहार पर फिल्म के मेकर्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। 
Kantara 2: उगादी पर 'कांतारा 2' को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, मेकर्स ने फिल्म पर दिया यह बड़ा अपडेट
विज्ञापन

3 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल क्रश के नाम से मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा है कि वह हर रोज अपनी हाउस हेल्प के पैर छूती हैं। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी स्पष्ट की है और यह वजह किसी का भी दिल छू लेगी। 
Rashmika Mandanna: अपनी हाउसहेल्प के पैर छूती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने खुद बताई इसकी वजह

4 of 11
सूर्या 42 - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्यम, सिरूथाई, वीरम, वेदालम और विश्वासम जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने के बाद, सिवा पहली बार तमिल सुपरस्टार सूर्या के काम कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा सितंबर में हुई थी। यह फिल्म थ्रीडी में बन रही है जिसे 10 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। तमिल सुपरस्टार सूर्या नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। ‘सोरारई पोटरु’ के बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म ‘सूर्या 42’ का इंतजार कर रहे हैं।
Suriya 42: 'सूर्या 42' के भारी-भरकम बजट के पीछे है एसएस राजामौली का हाथ, मेकर्स ने बताई वजह

विज्ञापन

5 of 11
दलजीत कौर-निखिल - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में बिजनेसमैन  निखिल पटेल के साथ शादी की है। बता दें कि यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले वर्ष 2009 में दलजीत ने शालीन भनोट से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने अब निखिल पटेल के साथ एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। शादी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए वह तलाकशुदा और अपने साथी को खो चुके लोगों को एक संदेश देती नजर आई हैं। 
Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने तलाकशुदा लोगों के नाम लिखा नोट, बोलीं- जिंदगी को एक मौका और दो
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर इंस्टाग्राम के जरिए दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है। पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई के बीच कंगना ने एक्टर-सिंगर दिलजीत के लिए भी एक चेतावनी वाला पोस्ट किया है। इतना ही नहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे एक लोकप्रिय मीम 'पोल्स आगई पोल' को यूज करते हुए दिलजीत को चेतावनी दी है।
Kangana Ranaut: 'पुल्स आ गई पुल्स'.... एक बार फिर दिलजीत पर फायर हुईं कंगना, दी गिरफ्तारी की चेतावनी
विज्ञापन

7 of 11
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा अब सिर्फ एक क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। दक्षिण इंडस्ट्री की फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। फिल्म 'आरआरआर' इसका बड़ा उदाहरण है, जिसके नाटू नाटू गाने को ऑस्कर मिला है। दक्षिण सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए तमाम बॉलीवुड सितारे भी अब उस तरफ रुख कर रहे हैं। इस कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है।
Shilpa Shetty: 'केडी द डेविल' से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक जारी, चश्मा चढ़ाकर स्वैग दिखाती नजर आईं एक्ट्रेस

8 of 11
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी जिस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सितारों को खूब खरीखोटी सुना चुकी हैं, अब उसी फिल्म के नुकसान की भरपाई के लिए प्रड्यूसर्स से पैसों की डिमांड की गई है। वैसे तो हाल के समय में कंगना की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है, लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं उनकी फिल्म 'थलाइवी' की, जिसका एक्ट्रेस ने जमकर प्रमोशन किया था। आलम ये है कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपना हर्जाना मांग लिया है।
Kangana Ranaut: कंगाली के कगार पर खड़ीं कंगना पर एक और मार, थलाइवी के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने वापस मांगे पैसे

9 of 11
वरुण धवन- जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। उनकी अगली फिल्म बवाल रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म वरुण और जाह्नवी के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें दोनों पहली बार एकसाथ नजर आने वाले हैं। वहीं फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि बवाल की नई रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
Bawaal Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में 'बवाल' मचाएंगे वरुण और जाह्नवी, फिल्म की नई रिलीज डेट का हुआ एलान

10 of 11
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का मशहूर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। घर-घर में यह शो अपनी प्रसिद्धि कायम करने में कामयाब हुआ है। सीरियल को लेकर मेकर्स काफी सारे एक्सपेरिमेंट करने में लगे हुए हैं। आए दिन दर्शकों को सीरियल में कोई न कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। एकता कपूर का यह शो छह साल से फैंस का मनोरंजन करने में सफल रहा है। अब इस सीरियल में जल्द ही एक क्रिकेटर की एंट्री होने जा रही है। अगर आप भी जानना चाहते है कि वह कौन सा क्रिकेटर है, जो इस शो में आने जा रहा है तो आगे पढिए।
Kundali Bhagya: इस इंडियन क्रिकेटर ने 'कुंडली भाग्य' में ली धमाकेदार एंट्री, लुक देखकर फैंस बोले- गब्बर इज बैक

 

विज्ञापन

11 of 11
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

 

कोरोना काल के दौरान दुनियाभर में मचे हाहाकार को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं और एकबार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। इस दौरान लोगों की जो हालत थी, उसपर मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म बनाई है भीड़। इस फिल्म में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन, लोगों का मीलों-मील पैदल चलना, खाने को लेकर मारामारी, वायरस से मौत सभी चीजें कवर की गई हैं। अब अनुभव सिन्हा ने खुलासा किया है कि आखिर ट्रेलर से पीएम मोदी की आवाज क्यों हटाई गई।
Bheed: 'भीड़' के विरोध पर क्या बोले अनुभव सिन्हा, बताया ट्रेलर से क्यों हटाई गई पीएम मोदी की आवाज

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें