फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान ने बुक किया 'जवान' का पहला टिकट और मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 12 Jul 2023 08:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, कंगना रणौत - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की सुर्खियां जोरो पर हैं। दोनों के लिंकअप की खबर तब से चल रही हैं, जब बीते वर्ष ये साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद करण जौहर के चैट शो में खुद आदित्य ने भी इस बात का संकेत दिया। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने यह जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है।
Aditya Roy Kapur: स्पेन में एक म्यूजिक कंसर्ट में साथ पहुंचे आदित्य-अनन्या, अफेयर की खबरों को फिर दी हवा
विज्ञापन

3 of 11
ज्विगाटो - फोटो : insta
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बीते 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसकी कहानी की सराहना जरूर हुई थी। ऑडियंस और क्रिटिक्स से तारीफें पाने के बाद अब ज्विगाटो को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के खास कलेक्शन की लाइब्रेरी में जगह मिल गई है। जैसे ही ज्विगाटो को ऑस्कर में खास जगह मिली, वैसे ही फिल्म की डायरेक्टर और को-राइटर नंदिता दास ने तंज कस दिया है।
Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, नंदिता दास ने OTT प्लेटफॉर्म पर कसा तंज

4 of 11
कंगना रणौत, सोनम कपूर और करण जोहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। जहां एक तरफ अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बी-टाउन सेलेब्स पर तंज कसने से भी परहेज नहीं करती हैं। अब हाल ही में, कंगना ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का एक क्लिप शेयर किया है। साथ ही सोनम कपूर पर भी निशाना साधा है। आइए जानते है पूरा माजरा क्या है...
Kangna Ranaut: कंगना की अंग्रेजी पर सोनम ने कसा तंज, पंगा क्वीन के मुंहतोड़ जवाब से करण जौहर भी आए लपेटे में
विज्ञापन

5 of 11
तेजस - फोटो : social media
कंगना रनौत पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री की फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख भूमिका में थे। इसके बाद कुछ ही दिनों पहले अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा कर दी है। यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर रिलीज होगी। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म धूम मचा रही है, वैसे-वैसे कंगना मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं।
Kangana Ranaut: रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंसी कंगना की 'तेजस', टीम पर लगा धोखेबाजी का आरोप
विज्ञापन

6 of 11
नसीरुद्दीन शाह और बेटी हिबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी है। उनकी अदाकारी के लोग दीवाने हैं। तो वहीं नसीरुद्दीन शाह अपने एक्टिंग कौशल के साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल फिलहाल में  बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। 
Naseeruddin Shah: एसडीएम ने रोका नसीरुद्दीन शाह की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, पूछा- 53 साल बाद क्यों आई याद?
विज्ञापन

7 of 11
पारिया, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म ने ठीक-ठीक कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर जल्द ही आने वाली फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म में रणबीर कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अब एनिमल के पोस्टर पर कॉपी करने का आरोप लग रहा है। 
Animal Poster: इस बंगाली फिल्म से कॉपी है रणबीर कपूर की 'एनिमल' का पोस्टर! अभिनेता ने लगाया आरोप

8 of 11
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अरमान कोहली बिग बॉस में नजर आए थे। अब एकबार फिर से अभिनेता चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरमान कोहली से कहा है कि वह या तो अपनी पूर्व प्रेमिका नीरू रंधावा को 2018 में हुए मारपीट के मामले में समझौते के रूप में 50 लाख रुपये दें या तो फिर उनको जेल भेज दिया जाएगा। 
Armaan Kohli: नीरू रंधावा को 50 लाख रुपये देंगे अरमान, बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2018 के मारपीट मामले पर दिया आदेश

9 of 11
शाहरुख खान,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया है। फिल्म  को लेकर लोगों में कितना ज्यादा उत्साह है, इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पहले दिन ही जवान के ट्रेलर ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर 112 मिलियन व्यूज बटोर डाले थे। 
Shahrukh Khan: शाहरुख ने सबसे पहले सलमान को दिखाया था जवान का ट्रेलर, पहला टिकट बुक करने के लिए दिया धन्यवाद

10 of 11
विवेक अग्निहोत्री, शाहरुख खान - फोटो : social media
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी न किसी पर तंज कसते रहते हैं। विवेक किसी भी चीज पर अपनी राय रखने से कतराते नहीं हैं, लेकिन कई बार उनका ऐसा करना भारी पड़ जाता है। हालांकि, इस बार इससे बिल्कुल उलट कुछ देखने को मिला है। दरअसल, विवेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कह दिया है कि लोगों को उनकी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आपको बता दें, हमेशा फिल्मों और सितारों में कमी ढूंढने वाले विवेक ने हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि विवेक ने क्या कहा..
Vivek Agnihotri: SRK की 'जवान' को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने की ऐसी भविष्यवाणी, पढ़कर नहीं होगा आंखों पर यकीन
विज्ञापन

11 of 11
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की जारी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फैसला सुनाते हुए जस्टिस सी हरिशंकर ने कहा कि अभिनेता की मौत से उनके व्यक्तित्व और निजता के अधिकार खत्म हो गए हैं।
Sushant Singh: दिल्ली HC ने सुशांत पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- मौत के साथ अधिकार भी खत्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें