जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
बुल्ली बाई एप विवाद के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा एक 18 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही दिग्गत गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से युवती को माफ करने का आग्रह किया है। जावेद अख्तर ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर नेटिज़न्स से दया दिखाने और लड़की को माफ़ करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अगर "बुली बाई" वास्तव में एक 18 वर्षीय लड़की द्वारा सोचा और बनाया गया था, जिसने हाल ही में अपने माता-पिता को कैंसर और कोरोना से खो दिया है, तो मुझे लगता है कि महिलाएं को उससे मिलना चाहिए और बड़ों की तरह उसे समझाना चाहिए हैं कि जो भी उसने किया गलत किया। उसे दया दिखाओ और उसे माफ कर दो।"
Bulli Bai: जावेद अख्तर ने की बुल्ली बाई एप की मास्टरमाइंड को माफ करने की अपील, कहा-यदि वो…