फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणबीर ने उड़ाया दिल टूटने का मजाक और सुष्मिता ने बताया हाल-ए-दिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 04 Mar 2023 08:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रणबीर कपूर, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म  ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। रणबीर अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर के साथ मिलकर फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में, फिल्म की कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंची, जहां वह खूब मस्ती करते नजर आए। इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने उड़ाया हार्टब्रेक से निपटने वाली लड़कियों का मजाक, यूजर्स बोले- सबको अपने जैसा समझा है

 
विज्ञापन

3 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सारा अली खान कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस की एक और फिल्म जल्द ही सीधा ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी आगामी फिल्म गैसलाइट को निर्माताओंं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान की एक और फिल्म होगी ओटीटी पर रिलीज, 'गैसलाइट' पर यह बड़ी जानकारी आई सामने

4 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेत्री की सेहत से जुड़ी इस चौंका देने वाली खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। अब फैंस लगातार उनसे जुड़ी हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस के साथ बातचीत की और अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए कई बातों का खुलासा किया।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने बताया अपनी सेहत का हाल, बोलीं- बड़े हार्ट अटैक से जूझना रहा मुश्किल
विज्ञापन

5 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' के रोमांटिक फिल्म थी। साल 2007 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' को शाहिद और करीना के बीच की अद्भुत केमेस्ट्री और कलाकारों की दमदार अदाकारी ने सुपरहिट बना दिया था। इस फिल्म के डायलॉग आज भी लोगों के जुबान पर चढ़े रहते हैं। फिल्म की कहानी इम्तियाज अली ने लिखी थी। वहीं, प्रीतम ने इसके गाने लिखे और निर्देशन भी किया। अब शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म को याद करते हुए इससे जुड़े लोगों की तारीफ की।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने अपनी रोमांटिक फिल्म 'जब वी मेट' को किया याद, बोले- यह मेरी डीडीएलजे
विज्ञापन

6 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें काफी समय चली आ रही हैं। यहां तक कि बीते साल से यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसके साथ ही कई बार दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया है। वहीं, हाल ही में सिद्धार्थ के साथ अदिति ने एक डांस रील साझा की थी, जिसमें दोनों कलाकार एक दूसरे के कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे थे। इस डांस रील के साझा करने के बाद अफवाहों की खबरें काफी तेज हो गई हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्शन दिया है। 
Aditi Rao: सिद्धार्थ संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर अदिति ने किया रिएक्ट, बोलीं-लोगों को यही अच्छा लगता है
विज्ञापन

7 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर कहा जाता है कि फैंस और सुपरस्टार के बीच भगवान और भक्त सरीखा रिश्ता होता है। अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई कई मील चलकर मायानगरी पहुंच जाता है तो कोई फेवरेट स्टार की फिल्में अनगिनत बार देखने का रिकॉर्ड कायम करता है। और...जब हकीकत में सुपरस्टार से मुलाकात हो जाए तो प्रशंसक की खुशी छिपाए नहीं छिपती। ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब रणबीर कपूर की एक फैन उनसे मुलाकात के बाद फूट-फूटकर रोती नजर आई। 
Ranbir Kapoor: रणबीर के साथ सेल्फी पाकर खुशी से रो पड़ी फैन, यूजर बोले- नेपोकिड्स नहीं, मां-बाप से प्यार करो

8 of 11
बेनी दयाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर  बेनी दयाल अपने गानों की वजह से हमेशा फैंस के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फैंस उनके गानों को हर दिन सुनना काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, बेनी कई कॉलेजों में स्टूडेंट्स के लिए अपने गानों का कॉन्सर्ट भी करते हैं। अब हाल ही में, बेनी मंच पर लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे कि इसी दौरान वह एक ड्रोन कैमरे की चपेट में आ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

9 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत बॉलीवुड की 'कमेंट एक्सपर्ट क्वीन' बन गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी न किसी पर पर टिप्पणी करती नजर आती हैं। अब उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी की है। दिलचस्प बात यह है कि अक्सर लोगों पर तंज कसने वाली कंगना ने अनुष्का और विराट की दिल खोलकर तारीफ की है। दरअसल, हाल ही में विराट और अनुष्का उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए। इस बात से कंगना इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर दोनों की तारीफ की है।
Kangana Ranaut: अनुष्का-विराट की तारीफ करती नजर आईं कंगना रणौत, बोलीं- अच्छा उदाहरण पेश कर रहा यह पावर कपल

10 of 11
युवा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के पोते युवा राजकुमार फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म 'युवा' से डेब्यू करने वाले हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'केजीएफ चैप्टर 1', 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों दे चुके होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का एलान किया था।
Yuva Teaser: सिनेमा की दुनिया में कदम रखने को तैयार पुनीत राजकुमार के भतीजे, जारी हुआ डेब्यू फिल्म का टीजर
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार, नोरा फतेही - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सेल्फी' के फ्लॉप होने के कारण सुर्खियों में है। यह खिलाड़ी कुमार की लगातार चौथी फिल्म है, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार अपने इंटरनेशनल टूर 'द एंटरटेनर्स' को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां पिछले दिनों अभिनेता को सोनम बाजवा, दिशा पटानी, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, वहीं अब इस टूर के पहले शो से अक्षय और नोरा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते अभिनेता फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
Akshay Kumar: अक्षय को लाल घाघरे में डांस करते देख घूमा नेटिजन्स का माथा, गुस्से में पूछा- कब सुधरेंगी हरकतें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें