फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: राजू श्रीवास्तव को आया होश और सलमान की फिल्म का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Mon, 05 Sep 2022 07:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।

विज्ञापन
1 of 11
राजू श्रीवास्तव,सलमान खान - फोटो : Social media
चकाचौंध से भरे मनोरंजन जगत में हर दिन कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। रोजाना सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां राजू श्रीवास्तव को लेकर सामने आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्हें होश आ गया है तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला लुक साझा किया गया था। तस्वीर में अभिनेता का लुक काफी बदला नजर आ रहा था। अब सलमान खन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सलमान का ऐसा अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो में अभिनेता का स्वैग देखते ही बन रहा है। 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का दमदार  टीजर जारी, अभिनेता के स्वैग पर फैंस हुए फिदा
विज्ञापन

3 of 11
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सनी देओल लंबे समय बाद फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से अपने एंग्री यंग मैन के अंदाज में वापसी करने वाले सनी ने पिछले दिनों इसका मोशन पोस्टर जारी किया था। मोशन पोस्टर को मिले रिस्पॉन्स से साफ हो गया था कि सनी के प्रशंसकों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आने वाला है। पोस्टर रिलीज के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।  शिक्षक दिवस के मौके पर आज यानी 5 सितम्बर को सनी देओल और दुलकर सलमान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ' चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का यह ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। 

Chup Trailer: सनी देओल की फिल्म ‘चुप’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक्शन भरे अंदाज में हुई अभिनेता की वापसी

4 of 11
pallavi joshi husband vivek agnihotri - फोटो : pallavi joshi husband vivek agnihotri
पल्लवी जोशी हाल ही में साल की सबसे चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आई थीं। इस फिल्म ने उन दिनों खूब चर्चा बटोरी थी। 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने कोरोना महामारी के बाद सिनेमाघरों में इतने बड़े स्तर पर कमाई की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने फिल्मों का नया ट्रेंड सेट किया था। हाल ही में पल्लवी जोशी ने बायकॉट बॉलीवुड के बारे में बात की है।

Pallavi Joshi: 'अब फिल्मों में नहीं दिखती लोगों की समस्याएं', बायकॉट ट्रेंड पर क्या बोल गईं पल्लवी जोशी
विज्ञापन

5 of 11
रोहित वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में नजर आ चुके सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा अक्सर अपने निजी जीवन के बारे में बात करते रहते हैं। 'बिग बॉस 3' में भी रोहित ने अपनी जिंदगी के गहरे राज खोले थे। रोहित यह बात पहले ही मान चुके हैं कि उनके रिश्ते बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ रह चुके हैं। अब हाल ही में एक बार फिर रोहित ने अपने जीवन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज पर खुलकर बात की है। इस साक्षात्कार में रोहित ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच से लेकर बचपन में हुए उनके यौन शोषण पर कई खुलासे किए। 

Rohit Verma: अंकल ने लड़की बना की दरिंदगी, फैशन डिजाइनर का खुलासा, बोले- प्रॉस्टिट्यूट तक का करना पड़ा काम
विज्ञापन

6 of 11
Shatrughan Sinha Supported KRK - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, कमाल आर खान उर्फ केआरके के समर्थन में सामने आए हैं। अभिनेता ने सोमवार दोपहर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विभिन्न ट्वीट कर लिखा कि केआरके किसी  'साजिश का शिकार' हुए हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। बता दें कि केआरके के नाम से मशहूर कमाल आर खान को हाल ही में मुंबई से अरेस्ट कर लिया गया था और वह वर्तमान में विभिन्न आरोपों के चलते 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है।

Shatrughan Sinha Supported KRK: केआरके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न, ट्वीट कर लिखा- साजिश का शिकार हुए कमाल
विज्ञापन

7 of 11
राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
खुशखबरी! कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। फैंस की दुआएं रंग ला रही हैं। जी हां, मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बड़ा अपडेट दिया है। अजीत ने बताया कि राजू श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की है। 

Raju Srivastava: पत्नी शिखा का हाथ पकड़ राजू ने की बात करने की कोशिश, कॉमेडियन के सलाहकार ने दिया बड़ा अपडेट

8 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म की टीम जोर-शोर से अपनी इस फिल्म का प्रचार और प्रसार कर रही है। फिल्म के सभी कलाकार अपनी इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्म के रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में अब रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का शिकार हो रही इस फिल्म के लिए अब एक राहत की खबर सामने आई है। 

Brahmastra: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फिल्म की सुरक्षा के लिए लिया अहम फैसला

9 of 11
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा आज भी कायम है। लोग उनको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय बिग बी ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं लेकिन इससे पहले उनके फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। अभिनेता की फिल्म गुडबाय का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। सबसे खास बात ये हैं कि पहली बार साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को भी फैंस उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखेंगे। आज बिग बी ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

Goodbye Trailer: बिग-बी और रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए खुशखबरी, गुडबाय के ट्रेलर की डेट आई सामने

10 of 11
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के दौरान हुआ थप्पड़ कांड दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा था। समारोह में लगे इस थप्पड़ की गूंज आज भी इसे देखने वालों के कानों में गूंज रही है। इस घटना के बाद इस पर कई लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। हालांकि, क्रिस रॉक ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब इस मामले पर पहली बार क्रिस रॉक की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Will Smith Chris Rock: थप्पड़ कांड पर क्रिस रॉक ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा जोक था
विज्ञापन

11 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बीते लंबे समय से लगातार चर्चा में हैं। रिलीज से पहले जहां फिल्म और एक्टर इसके विरोध के चलते सुर्खियों में थे, तो वहीं रिलीज के बाद अपने खराब प्रदर्शन के कारण फिल्म का भारी नुकसान झेलना पड़ा था। भारी विरोध झेल रही इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। ऐसे में उतमी कमाई नहीं पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण लाल सिंह चड्ढा आमिर खान की करियर की एक और बड़ी फ्लॉप साबित हुई है।

Laal Singh Chaddha: थिएटर में रिलीज के दो महीने बाद ओटीटी पर आएगी 'लाल सिंह चड्ढा', सामने आई रिलीज डेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें