बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेता की यह फिल्म काफी समय से अपनी रिलीज के इंतजार में हैं। फैंस भी बेसब्री से अक्षय की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में दर्शकों के इंतजार को थोड़ा कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने सोमवार यानी 9 मई को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर इस फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। सामने आए फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान के किरदार दमदार अदाकारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में काफी जच रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर की फिल्म जयेशभाई जोरदार अपनी रिलीज को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़ों में फंस चुकी हैं। दरअसल, फिल्म अपने एक सीन को लेकर विवादों में फंस गई है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर के सामने आते ही सुर्खियों में आ गया था, लेकिन अब इसके एक सीन पर विवाद खड़ा हो गया था। इस सीन को लेकर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि इस मामले में दिल्ली कोर्ट ने चुनौती पेश गई थी। अब इस मामले में हाल ही में एक नया अपडेट सामने आया है। सोमवार को इस सिलसिले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि फिल्म बिना किसी डिस्क्लेमर के लिंग निर्धारण से संबंधित दृश्य नहीं दिखा सकती है।
शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड भला इससे कैसे चूक सकता है। कुछ दिनों पहले ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शादी की है। इसके बाद खबर आई कि साउथ की अभिनेत्री नयनतारा और विग्नेश भी शादी करने वाले हैं। अब एक और अभिनेत्री अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं और वह हैं सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमें सोनाक्षी की उंगलियों में अंगूठी देखी जा सकती है। फोटोज सामने आने के बाद माना जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में सोनाक्षी बहुत खुश नजर आ रही हैं।
'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज है, जिसके पहले सीजन को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया और अब हर कोई इस सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वेब सीरीज को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच 'पंचायत 2' का जबरदस्त बज बना हुआ है और इस इंतजार को मेकर्स ने थोड़ा कम कर दिया है। मेकर्स की तरफ से 'पंचायत 2' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। 'पंचायत 2' के ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी काफी सारा मसाला होने वाला है, जो दर्शकों को पसंद आएगा।
साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है और ऐसे में फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। आज विजय देवरकोंडा अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने विजय देवरकोंडा के फैंस को तोहफा दिया है। अभिनेता की फिल्म 'लाइगर' के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेता का दमदार अंदाज देख फैंस खुश हो गए हैं। सोनी इंडिया म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर इस गाने का टीजर जारी किया गया, जो 1 मिनट 46 सेकंड का है।
मुंबई हमले 26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म 'मेजर' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। देश के रियल हीरो पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर ही 26/11 की भयावह तस्वीर को दिखाने के लिए काफी है। ट्रेलर में मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के बचपन से लेकर उनके मेजर बनने और मुंबई आतंकवादी हमले में आतंकियों का सामना करने तक की झलक दिखाई गई है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन अभिनेता अदिवि शेष ने निभाई है। जिनके जरिए मेजर संदीप की वीरता की कहानी को दर्शाया गया है।
जाह्न्वी कपूर और राजकुमार राव बहुत जल्द एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही। फिल्म की शूटिंग आज यानि 9 मई से शुरू हो गई है, इस फिल्म में दोनों एकसाथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर करके इस बात की घोषणा की गई कि मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग शुरू हो गई है। बता दें कि नवंबर 2021 में फिल्म निर्माता करण जौहर ने जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की नई फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की घोषणा की थी।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। बचपन में अपने बढ़े हुए वजन के बावजूद एक्टर ने फिल्मों में एंट्री के बाद से ही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में एक्टर ने अपने लंबे फिटनेस यात्रा की झलक दिखाई है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहले और बाद की दो तस्वीरें साझा कीं। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक्टर ने अपने दो मिरर सेल्फी शेयर करते हुए कहा कि उन्हें बीते 15 महीने से जारी अपनी फिटनेस यात्रा पर गर्व पर है।
सामंथा ने दी विजय को जन्मदिन की बधाई
- फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा आज यानी 9 मई को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से दर्शकों के बीच प्रसिद्ध हुए अभिनेता को उनकी को-स्टार और साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने जन्मदिन की बधाई दी है। सामंथा ने अपनी और विजय की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर अभिनेता के इस दिन को और भी खास बना दिया है। इस खास दिन पर, विजय देवरकोंडा की को-स्टार और दोस्त सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेता की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।
अक्षय कुमार की लोकप्रिय हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज करने को तैयार है। पार्ट 2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की सीक्वल का इंतजार था, फिलहाल इसी बीच हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल ट्रैक भी रिलीज किया था, जो लोगों को बेहद पसंद आया था। कार्तिक आर्यन को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं, ऐसे में वह भी इसके प्रमोशन पर जमकर मेहनत कर रहे हैं। अब कार्तिक आर्यन दुबई में फैंस की जबरदस्त भीड़ के बीच भूल भूलैया 2 के टाइटल ट्रैक पर थिरकते नजर आए।