फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान की मुश्किल और गुलमोहर का होरी में गाना रिलीज, पढ़ें मनोरजंन की 10 खबरें

Fri, 17 Feb 2023 07:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शीजान खान-गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो कभी कोई स्टार अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाना चाहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या खास रहा...
विज्ञापन

2 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : Social media
टीवी सीरियल 'अलीबाबा दास्तान ए काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मामले में शो के मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब शीजान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। दरअसल, तुनिशा आत्महत्या मामले में पुलिस ने कोर्ट में शीजान खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।
तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान खान की मुश्किलें, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट
विज्ञापन

3 of 11
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरा देश होली के लिए तैयार है वहीं इसी के साथ होली के इस कलरफुल त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार है बत्रा फैमिली। बता दें कि गुलमोहर फिल्म का गाना ‘होरी में’ आउट हो गया है। गाने को सोशल मीडिया खूब पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब पर गाने को एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शक इस गाने को जमकर पसंद कर रहे हैं।
Hori Mein Song Out: गुलमोहर का 'होरी में' गाना रिलीज, रंगों में सराबोर नजर आया बत्रा परिवार

 

4 of 11
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इस दौरान उनको गंभीर चोट आई थी। उनकी कार भी पूरी तरीके से जल गई थी, लेकिन इस हादसे में ऋषभ बाल-बाल बच गए। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वह रिकवर हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह बैसाखियों के सहारे चलते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद फैंस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। ऋषभ के लिए दुआओं में हाथ उठाने वालों में उर्वशी रौतेला का भी नाम शामिल है। 
Urvashi Rishabh: उर्वशी ने ऋषभ पंत की सलामती के लिए मांगी दुआ, क्रिकेटर के लिए पहली बार बोली दिल की बात
विज्ञापन

5 of 11
चंदन के आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
कास्टिंग काउच आम लोगों के लिए काफी बड़ी बात  है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह आम है। सिनेमा जगत के कई लोग कास्टिंग काउच पर अक्सर कुछ न कुछ खुलासा करते हैं। यहां फीमेल एक्ट्रेस के साथ तो इस तरीके की हरकतें होती ही हैं, वहीं मेल एक्टर्स भी कास्टिंग काउच से अछूते नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता चंदन के. आनंद ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच पर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि है कि जब इंटस्ट्री में वह नए थे, तब उनको भी कॉम्प्रोमाइज के लिए कहा गया था।
Chandan K Anand: जब चंदन से की गई फेवर की मांग, कोऑर्डिनेटर की घिनौनी डिमांड सुन भाग खड़े हुए थे अभिनेता
विज्ञापन

6 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आने वाली है। फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। दोनों ही कलाकार पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। तू झूठी मैं मक्कार का निर्देशन लव रंजन ने किया है। हाल ही में फिल्म का नया गाना 'प्यार होता कई बार' रिलीज हुआ। अब फैंस रणबीर को लेकर कमेंट कर रहे हैं कि यह सॉन्ग उनकी बायोपिक है। रणबीर ने फैंस के कमेंट्स पर रिएक्शन दिया है।
Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार का टाइटल ट्रैक है रणबीर का बायोपिक सॉन्ग? एक्टर से जानें गाने के पीछे का सच
विज्ञापन

7 of 11
सनी देओल, अमीषा पटेल - फोटो : social media
साल 2001 में आई बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'गदर’ अपने समय की सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी 'गदर-2’ रिलीज होने को तैयार है। डायरेक्टर अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। 'गदर' में तमाम ऐसे आइकॉनिक सीन थे, जिन्हें देखकर थिएटर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी। चाहे वह हैंडपंप उखाड़ने का सीन हो या फिर चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाला सीन।
Gadar 2: पाकिस्तान में 22 साल बाद फिर एक्शन अवतार दिखाएंगे सनी देओल, हैंडपंप की जगह इस बार उखाड़ेंगे यह चीज

8 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। एक्टर ने इस फिल्म से निर्माता के रूप में नई शुरुआत की। कार्तिक ने ‘शहजादा’ से खुद को बतौर निर्माता स्थापित किया है। कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माता बनने का अपना अनुभव भी साझा किया। अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी फीस वापस करनी पड़ी। फिल्म 'शहजादा' आज यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन ने क्यों नहीं ली फीस? सच जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

9 of 11
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : social media
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इमरान हाशमी के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने की तैयारी कर रहे अक्षय कुमार 'सेल्फी' का प्रमोशन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अक्षय कभी मेट्रो में सफर तो कभी किसी सितारे के साथ सेल्फी लेते नजर आ ही जाते हैं पर खबर है इस बार खिलाड़ी 'द कपिल शर्मा शो' में प्रमोशन करने नहीं जाएंगे। यह हम नहीं बल्कि अपने आपको फिल्म क्रिटिक बुलाने वाले कमाल आर खान यानी केआरके कह रहे हैं। 
Selfiee: KRK की भविष्यवाणी से डरे अक्षय कुमार, सेल्फी के प्रमोशन के लिए कपिल के शो में न जाने का लिया फैसला!

10 of 11
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर, फहद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने कल यानि 16 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी के बाद तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने फहद संग बीते 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन शादी की तस्वीरें उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। स्वरा ने लाखों-करोड़ों का खर्चा छोड़ काफी सादे तरीके से शादी की है। शादी के बाद अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है, वहीं कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। स्वरा की शादी के बाद सबसे पहला रिएक्शन कंगना रणौत का आया है। तो चलिए जानते हैं कंगना ने स्वरा के बारे में क्या कहा है?
Swara Kangana: कट्टर दुश्मनी छोड़ मित्र बनीं कंगना-स्वरा! 'तनु' ने दोस्त पायल को इस अंदाज में दी शादी की बधाई
विज्ञापन

11 of 11
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2021 के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को काफी समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गानों तक सभी आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इनके साथ ही एक और चीज जो लोगों की जुबान पर है वह 'पुष्पा 2' है। आज लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए 'पुष्पा 2' को लेकर दो अपडेट सामने आए हैं। जिनमें से एक को सुनकर जहां लोग निराश होंगे, वहीं दूसरा उनमें गजब की एनर्जी भर देगा। चलिए जानते हैं क्या है 'पुष्पा 2' को लेकर अपडेट्स...
Pushpa 2: 'पुष्पा' के सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार, टीजर में नहीं दिखेगी 'ऊं अंटावा' गर्ल की झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें