फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पंडित अनिंद्य चटर्जी का पद्मश्री लेने से इनकार और शुरू हुईं मौनी रॉय की शादी की रस्में, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Wed, 26 Jan 2022 07:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
अनिंद्य चटर्जी, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी ने पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैंने विनम्रता से पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार कर दिया। आपका धन्यवाद, लेकिन मैं अपने करियर के इस चरण पर पद्मश्री पुरस्कार स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं उस चरण से आगे निकल गया हूं।’ चटर्जी को 2002 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। अनिंद्य चटर्जी ने कहा कि यदि उन्हें यह पुरस्कार 10 साल पहले दिया जाता, तो वह उसे स्वीकार करते। अनिंद्य चटर्जी बंगाल के जीवंत संगीत जगत के दूसरे ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने पुरस्कार स्वीकार करने से इनकार किया है। इससे पहले दिग्गज गायिका संध्या मुखर्जी उर्फ संध्या मुखोपाध्याय को भी पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने यह सम्मान लेने से मना कर दिया।

Anindya Chatterjee decline Padma honour: प्रख्यात तबला वादक पंडित अनिंद्य चटर्जी का पद्मश्री सम्मान लेने से इनकार, बताई ये वजह
 
विज्ञापन

2 of 10
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय कल यानी गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इसी क्रम में अब शादी से पहले एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी समारोह का आयोजन किया गया। शादी से पहले होने वाली इन रस्मों को अभिनेत्री ने 26 जनवरी, बुधवार को आयोजित किए। मौनी के मेहंदी और हल्दी समारोह की झलक अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन समारोह की वीडियो सामने आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Mouni Roy Wedding: सामने आई मौनी रॉय की हल्दी और मेहंदी की फुटेज, गोवा में कल बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे
विज्ञापन

3 of 10
चिरंजीवी - फोटो : Twitter
बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अब खबर आ रही है कि साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। चिरंजीवी ने लिखा- प्रिय फैंस, सभी सावधानियों के बावजूद मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मुझे कल रात से हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं। मैं घर पर रह रहा हूं और उन सभी से कोविड टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।

Chiranjeevi Covid Positive: मेगास्टार चिरंजीवी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, करीबियों से की टेस्ट कराने की अपील

4 of 10
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस तस्वीरों में अभिनेत्री क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। बता दें कि धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में जान्हवी के साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जान्हवी को प्रशिक्षण देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से ऐसा लगता है कि जान्हवी फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं और वह अपने शॉट्स और स्टांस को परफेक्ट बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रही है।
 
Mr. and Mrs. Mahi: जान्हवी कपूर ने साझा की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की पहली झलक, तस्वीरों में दिनेश कार्तिक भी आए नजर
विज्ञापन

5 of 10
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : social media
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 2020 में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल से शादी की थी और अब ये दोनों जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर दी थी। आदित्य ने श्वेता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब आदित्य ने अपनी पत्नी के बेबी शावर की तस्वीरे साझा की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। 

Baby Shower Photos: बेबी शावर में पत्नी श्वेता पर कुछ इस तरह प्यार लुटाते दिखे आदित्य नारायण, वायरल हो रहीं तस्वीरें
विज्ञापन

6 of 10
rohit shetty - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने महिला सुरक्षा पर एक वीडियो तैयार किया है। दरअसल ये वीडियो रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की तरफ से महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई नई मुहिम निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया है। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस की तरफ से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए 103 नंबर लॉन्च किया है। इसके अलावा 100 नंबर पर भी मदद ली जा सकती है। इस स्पेशल डिवीजन का नाम निर्भया स्क्वॉड रखा गया है। किसी भी बुरी परिस्थिति में फंसने पर महिलाएं और लड़कियां इस नंबर के जरिए मदद ले सकती हैं। मुंबई पुलिस की इस मुहिम का सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने भी ये वीडियो शेयर की है।

Nirbhaya Squad: मुंबई पुलिस की महिला सुरक्षा मुहिम 'निर्भया स्क्वॉड' पर रोहित शेट्टी ने बनाया वीडियो, कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट
विज्ञापन

7 of 10
बालिका वधू 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टीवी सीरियल 'बालिका वधू 2' छह महीने पहले ही ऑन एयर हुआ था लेकिन अब उसके जल्द बंद होने की खबरें आ रही हैं। शो के मेकर्स को इससे जितनी उम्मीदें थीं उसपर ये यो खरा नहीं उतर पाया। ऐसे में शो के ऑफ एयर हो जाने की खबरें आ रही हैं। आठ साल पहले लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले सीरियल बालिका वधू में राजस्थान के रजावाड़ों में बाल विवाह की प्रथा को दिखाया गया था। इस शो ने घर-घर पहुंच कर बाल विवाह के मुद्दे पर लोगों को जागरुक किया था। अब बालिका वधू 2 में मुद्दा वही रखा गया है, हालांकि इसे गुजराती बैकग्राउंड में पेश किया गया है, जिसे दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

Balika Vadhu 2: ऑफ एयर होने जा रहा है बालिका वधू 2, क्या टीआरपी है वजह?

8 of 10
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे परदे पर झगड़ों, साजिशों और एक दूसरे को नीचा दिखाने की हरकतों के शो ‘बिग बॉस’ की इस सप्ताहांत विदाई हो रही है। बीते सोमवार घर से बेघर होने का सिलसिला चला, जिसमें कम वोटों के चलते देवोलीना भट्टाचार्जी और अभिजीत बिचकुले को शो से बाहर होना पड़ा। अब घर से बेघर हो चुकीं देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के सामने एक वीडियो के जरिए चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

Bigg Boss 15: शो से बाहर आने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर किया अनुभव, सेहत को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
 

9 of 10
अभिनेत्री अदा शर्मा - फोटो : social media
'कमांडो' फेम अभिनेत्री अदा शर्मा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके चलते उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अदा मस्ती के मूड में गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने इस वीडियो के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि उनका ये वीडियो पुराना है लेकिन अब इसकी चर्चा हो रही है।

Viral Video: अदा शर्मा ने ब्रिटिश गार्ड के सामने किया डांस, भड़के यूजर्स बोले- तुम जैसे लोगों की वजह से ही…
विज्ञापन

10 of 10
अनन्या पांडे - फोटो : Viral bhayani
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने अपनी बोल्डनेस का जादू चलाया। प्रमोशन के दौरान वह एक लाल कलर की शॉर्ट बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। हालांकि फैंस को अनन्या का ये अंदाज पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। गहराइयां' के प्रमोशन के लिए अनन्या ने इतनी छोटी ड्रेस पहन ली कि उन्हीं का चलना दुश्वार हो गया।

Ananya Pandey Troll: अनन्या पांडे ने पहनी इतनी छोटी ड्रेस कि चलना हुआ दुश्वार, यूजर्स बोले- जब इतनी दिक्कत है तो पहनती क्यों हो?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें