फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विकास मालू की पत्नी को नोटिस और मराठी एक्ट्रेस की बहन की मौत, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Mon, 13 Mar 2023 08:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
विकास मालू की पत्नी और मराठी एक्ट्रेस - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
भाग्यश्री और मधु - फोटो : social media

मराठी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा भाग्यश्री मोटे अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। भाग्यश्री की फिल्में फैंस के बीच काफी लोकप्रिय होती हैं। अब हाल ही में, भाग्यश्री मोटे के अपनी बहन को लेकर गहरा सदमा लगा है। भाग्यश्री की खुशहाल जिंदगी में किसी ने सेंध लगा दी है। भाग्यश्री की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं, जिसका उन्हें गहरा सदमा लगा है।
Bhagyashree Mote: मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधु मारकंडे की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

3 of 11
सूरज बड़जात्या, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और सूरज बड़जात्या को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने अब तक एक साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इस बीच खबर है कि दोनों एक फिर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। 
Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

4 of 11
सिंघम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन आज-कल अपनी फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजय के दमदार अभिनय के फैंस दीवाने हैं। ‘दृश्यम 2’ की सफलता के बाद अब अजय फिल्म ‘भोला’ की रिलीज के लिए तैयार बैठे हैं। ऑडियंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। अजय की फिल्म ‘सिंघम’ और’ सिंघम रिटर्न्स’ भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर चुकी है। अब खबर आ रही है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अजय स्टारर 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
Singham Again: अजय देवगन और रोहित फिर धमाल मचाने को हैं तैयार, 'सिंघम अगेन' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

5 of 11
राखी सावंत - फोटो : social media

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। शादी के बाद से ही राखी और उनके शौहर आदिल के बीच काफी तनातनी देखने को मिली है। राखी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। राखी ने अपना नया गाना लॉन्च किया है और दुबई में अपना एक्टिंग सेंटर भी खोला है। अब राखी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया है कि वह उमराह करना चाहती हैं और रमजान में रोजे भी रखना चाहती हैं।
Rakhi Sawant: उमराह करने को पूरी तरह तैयार हैं राखी सावंत, इस्लाम धर्म को लेकर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन

6 of 11
सतीश कौशिक, सान्वी मालू - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों हार्ट अटैक से हुए अभिनेता सतीश कौशिक के निधन का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों बिजनेसमैन और सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी ने अपने ही पति पर सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पत्नी द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद विकास मालू ने खुद इस मामले पर चुप्पी भी तोड़ी थी। अब आज यानी सोमवार को पुलिस ने बिजनसमैन विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू को नोटिस जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Satish Kaushik: दिल्ली पुलिस ने विकास मालू की पत्नी सान्वी को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए किया तलब
विज्ञापन

7 of 11
Kangana-Deepika - फोटो : social media

95 वें ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें भारत ने दो अवॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं। भारत की शुरुआत ऑस्कर अवॉर्ड में बेहतरीन रही है।  इस साल भारत की ओर से दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड के फंक्शन में पहुंची थीं। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद शानदार है, जिसको चारों तरफ चर्चा हो रही है। वहीं, एक्ट्रेस कंगना रणौत ने भी दीपिका को लेकर ट्वीट किया है। 
Kangana-Deepika: दीपिका के ऑस्कर अवॉर्ड में पहुंचने पर कंगना ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात

8 of 11
मुंह मांगी कीमत देने पर भी इस स्टार ने ठुकराया 'लॉक अप 2' का ऑफर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'लॉक अप' काफी सक्सेसफुल साबित हुआ था। वहीं, अब अभिनेत्री इसके ब्रैंड न्यू सीजन 'लॉक अप 2' के जरिए वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। बीते लंबे समय से इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों के नाम को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। आइए अब एकता कपूर के प्रोडक्शन में बने इस शो के ऑनएयर की तारीख और कंटेस्टेंट्स के नाम पर गौर फरमा लेते हैं।
Lock Upp 2: मुंह मांगी कीमत देने पर भी इस स्टार ने ठुकराया 'लॉक अप 2' का ऑफर, जानें कब होगा शो का प्रीमियर

9 of 11
द लिटिल मरमेड - फोटो : सोशल मीडिया

95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का समापन हो गया है। इस खास मौके पर भारत ने भी अपना जलवा दिखाया। इस बार भारत की झोली में दो ऑस्कर अवॉर्ड आए, जिसने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं दूसरी ओर डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' रीमेक का ट्रेलर भी ऑस्कर सेरेमनी के दौरान जारी किया गया है। इससे पहले बीते साल अक्तूबर में डिज्नी की ओर से 'द लिटिल मरमेड' का पोस्टर रिलीज किया गया था।
The Little Mermaid Trailer: ऑस्कर के दौरान रिलीज हुआ 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

10 of 11
आरआरआर - फोटो : social media
Oscar Awards Ceremony 2023 Live News in Hindi: आरआरआर, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने ऑस्कर में भारत की दावेदारी पेश की है। हालांकि, ऑल दैड ब्रीथ्स रेस से बाहर हो गई है। बता दें कि ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में दीपिका पादुकोण मौजूद हैं।
Oscars 2023 Live: आरआरआर ने ऑस्कर में भी रचा इतिहास, बेस्ट मूवी का अवॉर्ड 'एवरीथिंग एवरीवेयर' के नाम
विज्ञापन

11 of 11
प्रदीप उप्पूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में शुमार ‘अर्धसत्य’, ‘हिप हिप हुर्रे’, ‘होली’ और ‘चक्र’ जैसी फिल्मों के निर्माता प्रदीप उप्पूर का सिंगापुर में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह वहां अपना इलाज कराने गए थे। प्रदीप ने छोटे परदे पर सबसे लंबे चलने वाले धारावाहिकों में से एक ‘सीआईडी’ का भी निर्माण किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ रही जो दो साल पहले ओटीटी जी5 पर रिलीज हुई थी।
दुखद: आमिर को बड़े परदे पर पहला ब्रेक देने वाले निर्माता प्रदीप उप्पूर का निधन, सिंगापुर से आई दुखद खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें