फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ललित-सुष का ब्रेकअप और ठगी मामले में नोरा फतेही से पूछताछ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sat, 03 Sep 2022 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं।

विज्ञापन
1 of 11
ललित-सुष,nora fatehi - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत में रोज कोई न कोई हलचल होती रहती हैं। सितारों से जुड़ी कई नई अपडेट सामने आती हैं। आज एक ओर जहां अभिनेत्री नोरा फतेही से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई तो वहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ललित मोदी संग अपने रिश्ते को लेकर फिर चर्चा में हैं। तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
nora fatehi - फोटो : instagram
सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही फंसती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नोरा फतेही से तकरीबन 6 घंटे तक सवाल-जवाब किए हैं। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए। वहीं, ईओडब्ल्यू ने 12 सितंबर को एक बार फिर जैक्लिन फर्नांडीज को कार्यालय बुलाया है। 

Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में सवाल-जवाब के घेरे में आईं नोरा फतेही, EOW ने छह घंटे तक की पूछताछ
विज्ञापन

3 of 11
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप हो गया है! यह बता हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। वह ऐसा क्यों कह रहे हैं आइए हम समझाते हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा के बाद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अभिनेत्री को अपना बेटरहाफ बताते हुए लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाई थी। लेकिन अब ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया की डीपी और बायो से अभिनेत्री का नाम हटा दिया है। यहां देखिए सबूत...

Lalit Modi Sushmita Sen: ललित मोदी-सुष्मिता का हुआ ब्रेकअप? आईपीएल फाउंडर के इस कदम से उठा सवाल


 

4 of 11
सोहेल खान और सीमा सचदेव - फोटो : फाइल फोटो
नेटफ्लिक्स के शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का पहला सीजन दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इस शो का दूसरा सीजन भी आ गया है, जिसमें सीमा सजदेह, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी नजर आ रही हैं। दूसरा सीजन काफी मजेदार है और इस सीजन में पहले के मुकाबले बोल्डनेस के लेवल को भी बढ़ाया गया है। नए सीजन में यह अभिनेत्रियां कई बड़े खुलासे करने वाली हैं। इसी बीच, शो में इंडियन मैचमेकिंग सीमा तपारिया ने भी एंट्री की, जिनके सामने सोहेल खान की एक्स वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।  

Seema Sajdeh: 'मुझे लड़कियां पसंद हैं' सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने सबके सामने कही यह बात
विज्ञापन

5 of 11
'गुडबाय' का पहला पोस्टर रिलीज - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए सभी हमेशा उत्साहित रहते हैं। बिग बी के फैंस जहां उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं ऐसे में अपने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए दिग्गज कलाकार ने अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना काम करती नजर आएंगी। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से फैन्स बेसब्री से इसके हर एक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बिग बी के पोस्टर साझा करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Goodbye: सामने आया अमिताभ बच्चन-रश्मिका मंदाना की फिल्म का पहला पोस्टर, जानिए किस दिन रिलीज होगी 'गुडबाय'
विज्ञापन

6 of 11
सुष्मिता सेन-राजीव सेन-चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों ऐसी खबरें आईं थीं कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा तलाक लेने वाले हैं। उनके मन-मुटाव और अलगाव को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, अब दोनों ने अपनी शादी को बरकरार रखने का फैसला लिया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। दोनों के बीच हुई सुलह से फैंस बेहद खुश हैं। अब इस पर सुष्मिता सेन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

Sushmita Sen: भाई-भाभी के बीच हुई सुलह पर सुष्मिता सेन ने जाहिर की खुशी, दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन

7 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पिछले काफी दिनों से दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच इस फिल्म को देखने की उत्सुकता में भी वृद्धि हो रही है। आठ वर्षों की मेहनत के बाद आखिरकार अब अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अगले हफ्ते 9 तारीख को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए जहां कुछ दर्शक सुपर एक्साइटेड हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं। लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों से साफ हो गया है, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म पर 'बायकॉट' ट्रेंड का कुछ खास असर नहीं पड़ रहा है। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट से सबको चौंकाने के बाद अब फिल्म की रिलीज होने वाली स्क्रीन काउंट को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले ही दी 'केजीएफ 2' को टक्कर, ऐसा करने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

8 of 11
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने रणबीर कपूर -आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बारे में बात करते हुए अयान मुखर्जी का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं, विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर भी बड़ा इल्जाम लगाया है। निर्देशक ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि करण जौहर अक्सर अपनी फिल्मों में एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी का मजाक उड़ाते हैं।

Vivek Agnihotri: विवेक ने उड़ाया अयान मुखर्जी का मजाक, बोले- वह ब्रह्मास्त्र शब्द का अर्थ भी जानते हैं?

9 of 11
सत्य प्रेम की कथा का फर्स्ट लुक - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी पिछली हिट भूल भुलैया 2 के बाद से ही चर्चाओं में हैं। अपनी इस फिल्म के जरिए कार्तिक इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने वाली कुछ कलाकारों में से एक बन गए हैं। भूल भुलैया 2 के बाद अब एक्टर अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं। कार्तिक जल्द ही एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि, इस बार वह एक नए अंदाज में दिखाई देंगे। 

Satya Prem Ki Katha: कार्तिक और कियारा की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

10 of 11
shehnaaz gill - फोटो : instagram
'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। वह अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। शहनाज के चाहने वाले भी लाखों में हैं और उनकी कोई भी तस्वीर थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार शहनाज ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। शहनाज ने वर्ल्ड बियर्ड डे पर ऐसा सावल कर दिया कि अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Shehnaaz Gill Trolled: दाढ़ी को लेकर कमेंट करना शहनाज को पड़ा भारी, ट्रोल्स बोले- पंजाब से हो फिर भी ऐसी बात
विज्ञापन

11 of 11
अल्मा हुसैन, पारस कलनावत - फोटो : Social Media
टीवी के सुपरहिट शो 'अनुपमा' दर्शकों के दिलों पर पिछले काफी समय से राज कर रहा है। लोगों का यह पसंदीदा शो टीआरपी लिस्ट में भी लगातार टॉप फाइव में अपनी जगह बनाए हुए है। 'अनुपमा' की कहानी और स्टार कास्ट के दमदार अभिनय ने इस सीरियल को सबसे चर्चित शो बना दिया है। अभिनेत्री रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर 'अनुपमा' की कहानी में लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं, जिसकी वजह से दर्शक इससे कनेक्टेड महसूस कर रहे हैं। लेकिन बीते दिनों शो के  अभिनेता पारस कलनावत के शो छोड़ने के बाद से मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगे। जिसके बाद शो विवादों में रहा। पारस के शो छोड़ने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि इस बीच 'अनुपमा' से एक और कलाकार की छुट्टी होने की खबर आ रही है।

Anupamaa: निधी शाह नहीं 'अनुपमा' से हुई इस अभिनेत्री की विदाई, पारस कलनावत से है खास कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें